More
    HomeNationalप्रदेशLalan Singh: Lalu Yadav को Nitish Kumar ने बनाया था मुख्यमंत्री

    Lalan Singh: Lalu Yadav को Nitish Kumar ने बनाया था मुख्यमंत्री

    Published on

    spot_img

    पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) जब 1990 में मुख्यमंत्री बने थे, तब कोई उनके समर्थन में नहीं था। सभी विधायक उनके विरोध में थे और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुख्यमंत्री बनने में उनकी मदद की थी।

    ललन सिंह (Lalan Singh) ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने कैंपेन करके लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया। एक भी विधायक लालू यादव को पसंद नहीं कर रहा था। खुद वह अपने प्रस्तावक थे और एक शिव शंकर, जो मास्टर साहब और विधायक थे, उनके समर्थक थे। वह क्या बोलेंगे?

    बिहार के बजट को विपक्ष द्वारा सरकार बचाने वाला बजट बताने पर केंद्रीय मंत्री Lalan Singh ने कहा कि इन लोगों को बजट की समझ नहीं है। अब बजट अच्छा है तो ये लोग इस तरह की बात कर रहे हैं। कभी इन लोगों ने कुछ किया ही नहीं, तो बोलना ही तो बचा है, बोलने दीजिए। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

    केंद्रीय मंत्री (Lalan Singh) ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। एक समय लालू यादव (Lalu Yadav) प्रधानमंत्री बनने दिल्ली गए थे, और जब रेलवे स्टेशन पर उतरे तो बिहार में चारा घोटाला हो गया था और वह जेल चले गए।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधानसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा था, तुम्हारे पिता को भी हम ही सीएम बनाए थे। तुम्हारी जाति वाले भी आपत्ति कर रहे थे कि काहे बना दिए। लालू यादव पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को खत्म कर खाली पिछड़ा वर्ग करने वाले थे। हमने इसका विरोध किया था। फिर हम अलग हो गए थे।

    –आईएएनएस

    एमएनपी/एकेजे

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...