More
    HomeNationalLalu Yadav ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन कहा ममता को मिले INDIA...

    Lalu Yadav ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन कहा ममता को मिले INDIA गठबंधन की कमान

    Published on

    spot_img

    इंडिया गठबंधन के भीतर नेतृत्व को लेकर कलह मचा हुआ है। हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की बात कही थी। Lalu Yadav ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है।

    TMC के सांसद कल्याण बनर्जी ने भी ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व संभालने की बात कही थी। इसी क्रम में आरजेडी सुप्रीमो Lalu Yadav ने भी ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस का नेतृत्व देने की मांग की है। Lalu Yadav ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत भी दी है। उन्होंने अगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के विरोध का कोई मतलब नहीं है। Lalu Yadav ने दावा किया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

    ममता बनर्जी को मिले इंडिया अलायंस का नेतृत्व- Lalu Yadav

    आरजेडी चीफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को इंडिया अलायंस का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के विरोध जताने से कुछ भी नहीं होगा। 2025 में हम लोग फिर से सरकार बनाएंगे। मीडिया ने Lalu Yadav से पूछा कि नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का दावा कर रही है। इसका जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि वह पहले अपनी आंखें सेक लें।

    तेजस्वी यादव भी कर चुके हैं ममता का समर्थन

    आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रविवार को कहा था कि उन्हें TMC प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के किसी भी वरिष्ठ नेता के गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि फैसला आम सहमति से लिया जाना चाहिए।

    ममता बनर्जी को मिले इंडिया गठबंधन की कमान- संजय राउत

    शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी इंडिया गठबंधन में ममता बनर्जी को नेतृत्व देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे भी चाहते हैं कि ममता बनर्जी एक अहम भागीदार बनें। संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम ममता बनर्जी की राय जानते हैं। हम भी चाहते हैं कि वे इंडिया अलायंस की एक प्रमुख भागीदार बनें। उन्होंने आगे कहा कि चाहे ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल हों या शिवसेना हों, हम सब एक साथ हैं। हम जल्द ही कोलकाता में ममता बनर्जी से बात करने जाएंगे।

    ममता बनर्जी ने कही थी ये बात

    आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इंडिया अलायंस के खराब प्रदर्शन पर निराशा जताई थी। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह इंडिया अलायंस की कमान संभालने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...