More
    HomeNationalप्रदेशनोएडा की Lotus Boulevard Society में 21 वर्षीय युवती ने 21वें फ्लोर...

    नोएडा की Lotus Boulevard Society में 21 वर्षीय युवती ने 21वें फ्लोर से लगाई छलांग

    Published on

    spot_img

    नोएडा, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी (Lotus Boulevard Society) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार, 19 अप्रैल को सुबह एक 21 वर्षीय युवती ने 21वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। युवती की पहचान उन्नति (Unnati) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली थी।

    मृतका उन्नति, पुत्री गोपाल मोहन, लोटस बुलेवर्ड सोसायटी (Lotus Boulevard Society) के टावर नंबर 12 के फ्लैट नंबर 2101 में रह रही थी। आज सुबह अचानक उसने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। 21वीं मंजिल से नीचे गिरने की वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका के पिता को भी सूचना दे दी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मौके पर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवती के कमरे की तलाशी भी ली जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।

    लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी (Lotus Boulevard Society) में इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोसायटी के निवासी इस घटना से स्तब्ध हैं और युवती के इस कदम पर हैरानी जता रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अगर किसी तरह का सुसाइड नोट मिलता है या मानसिक तनाव से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है, तो जांच को उसी दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लड़की के फ्लैट के अगल-बगल में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है और उसके व्यवहार और तौर-तरीकों की जानकारी भी जुटा रही है।

    –आईएएनएस

    पीकेटी/एएस

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    GPA के जरिए प्रॉपर्टी डील करना हुआ मुश्किल, दिल्ली सरकार ने जारी किए नए निर्देश

    नई दिल्ली, 9 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी में General Power of Attorney (GPA) के माध्यम...

    US Air Force को बड़ा झटका: B-52 bomber जेट क्रैश

    वॉशिंगटन, 16 जून: अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) का एक B-52 bomber Jet "Stratofortress...

    नजीर अहमद Mob Lynching Case: 14 गौरक्षकों को उम्रकैद, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा

    नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा (Madhya Pradesh's Seoni Malwa Tehsil) में...

    More like this

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    GPA के जरिए प्रॉपर्टी डील करना हुआ मुश्किल, दिल्ली सरकार ने जारी किए नए निर्देश

    नई दिल्ली, 9 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी में General Power of Attorney (GPA) के माध्यम...

    US Air Force को बड़ा झटका: B-52 bomber जेट क्रैश

    वॉशिंगटन, 16 जून: अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) का एक B-52 bomber Jet "Stratofortress...