More
    HomeNationalMahakumbh में Maha Shivratri पर श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

    Mahakumbh में Maha Shivratri पर श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

    Published on

    spot_img

    प्रयागराज, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में आयोजित भव्य और दिव्य Mahakumbh अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। अब महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    महाशिवरात्रि पर पवित्र स्नान के बाद महाकुंभ (Mahakumbh) मेले का समापन होगा। मेला प्रशासन की ओर से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    न्यूज एजेंसी आईएएनएस से प्रयागराज डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान सुनिश्चित कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु हवाई मार्ग, रेलवे और निजी वाहन से यहां पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

    यहां पर पार्किंग व्यवस्था को एक्टिव किया गया है। ट्रैफिक डायवर्जन स्कीम लागू रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। महाशिवरात्रि पर संगम तट के अलावा शिव मंदिरों में भी भारी भीड़ रहेगी। श्रद्धालु सकुशल मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सके। इसके लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि आज 10वीं व 12वीं का हिंदी का पेपर था, जो अब 9 मार्च को होगा। इस संबंध में छात्रों को भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा तय तिथि के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

    23 फरवरी को डीआईजी महाकुंभ (Mahakumbh) वैभव कृष्ण ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया था कि मेला समापन की ओर बढ़ रहा है। रविवार को 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यहां पर पवित्र स्नान किया। अगला प्रमुख स्नान महाशिवरात्रि पर है, जिस पर मंदिरों और स्नान घाटों पर भीड़ होगी। आधिकारिक तौर पर, कुंभ मेला केवल तीन दिन शेष है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    –आईएएनएस

    डीकेएम/सीबीटी

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...