More
    HomeSportsशादी के बंधन में बंधे ओलंपिक चैंपियन Neeraj Chopra, इस Tennis Player...

    शादी के बंधन में बंधे ओलंपिक चैंपियन Neeraj Chopra, इस Tennis Player संग रचाई शादी; लिखा-नए अध्याय की शुरुआत

    Published on

    spot_img

    Neeraj Chopra: भारत के स्टार javelin throw athlete नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 2021 के टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं हैं। इस खबर ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया क्योंकि नीरज ने अपनी शादी को लेकर पहले कोई जानकारी नहीं दी थी। इस वीडियो में आपको और जानकारी देंगे लेकिन उससे पहले आप हमारे चैनल द हिंदी टॉप को subscribe करें बेल आइकन दबाना ना भूलें ताकि आपतक पहुंचे हर खबर सबसे पहले।।

    नीरज चोपड़ा ने दो दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से शादी की। फ़िलहाल, हिमानी अमेरिका में अपनी पढ़ाई कर रही थी। हिमानी और नीरज की शादी ने भारतीय खेल जगत को एक खुशखबरी दी है। नीरज ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ, हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।।।।नीरज चोपड़ा की शादी के बारे में उनके चाचा भीम ने इस बात की जानकारी दी।

    नीरज चोपड़ा एक खिलाड़ी हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नीरज की पत्नी हिमानी मोर भी एक खिलाड़ी हैं।हिमानी का जन्म हरियाणा के सोनीपत में हुआ था और वो टेनिस खेलती हैं। उनके परिवार में खेलों का लंबा इतिहास रहा है। हिमानी ने लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल से अपनी Early education ली। दिलचस्प बात ये है कि यही वही स्कूल है, जहां भारत के टॉप टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पढ़े थे। हिमानी ने अपनी higher education दिल्ली विश्वविद्यालय से की, और पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद, हिमानी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। वहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और साथ ही असिस्टेंट कोच के रूप में भी काम किया।

    हिमानी मोर ने अपनी टेनिस career की शुरुआत country level पर की थी और फिर international level पर भी अपनी पहचान बनाई। 2017 में ताइवान में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में हिमानी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2018 में उनकी National Ranking Singles में 42वीं और डबल में 27वीं पोज़िशन रही थी। हिमानी का खेल कौशल और मेहनत उन्हें हमेशा ही सम्मानित करता रहा है, और उन्होंने अपनी मेहनत से खेल जगत में एक अलग पहचान बनाई। हिमानी मोर का परिवार भी खेलों के प्रति गहरे लगाव से जुड़ा हुआ है। उनके पिता चांदराम मोर कबड्डी के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे हैं, जो भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा, हिमानी के छोटे भाई हिमांशु मोर भी टेनिस खिलाड़ी हैं और खेल कोटे से वायुसेना में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों हिमांशु नागपुर में तैनात हैं।।।। हिमानी के दो चचेरे भाई पहलवान हैं, जबकि एक चचेरा भाई boxer है। इस तरह, हिमानी का परिवार खेलों के प्रति अपने योगदान के लिए जाना जाता है।

    वहीं नीरज चोपड़ा ने 2021 के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज भारत के पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद, 2023 में उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता। नीरज की सफलता की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 2024 में उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 88।36 मीटर की थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। नीरज की ये सफलता ने उन्हें international level पर पहचान दिलाई है। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी सिर्फ एक नए सफर की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नई प्रेरणा की शुरुआत भी है। ये जोड़ी अपने-अपने काम के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है और अब एक साथ एक नया अध्याय शुरू कर रही है। नीरज की शादी के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर है और लोग इस जोड़ी के भविष्य को लेकर भी खुश हैं। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी एक नई शुरुआत है, जो न केवल उनके जीवन के लिए, बल्कि खेल जगत के लिए भी महत्वपूर्ण है। दोनों अपने-अपने खेलों में बेहतरीन हैं और अब एक साथ अपनी ज़िंदगी की शुरूआत कर रहे हैं। नीरज की कामीयाबी ने उन्हें एक बहतरीन खिलाड़ी बनाया है। देखना ये होगी की आने वाले समय में ये जोड़ी कैसा काम करती हैं।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...