More
    HomeNationalप्रदेशNitish Kumar ही बनेंगे Bihar के CM: चिराग पासवान

    Nitish Kumar ही बनेंगे Bihar के CM: चिराग पासवान

    Published on

    spot_img

    पटना, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। लोजपा (रामविलास) (LJP Ramvilas) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chiragh Paswan) ने बुधवार को साफ तौर पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा और एक बार फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) चुनाव परिणामों के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए।

    पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस के ईडी कार्यालय के समक्ष किए जा रहे प्रदर्शन पर कहा कि यह तमाम चीजें जांच का विषय हैं। कोई दोषी है तो जरूर कार्रवाई होनी चाहिए, कानून से ऊपर देश में कोई नहीं है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आप अगर किसी भी पार्टी के बड़े नेता हैं या बड़े परिवार से आते हैं तो क्या इसलिए कार्रवाई नहीं होगी?

    उन्होंने कहा कि इस तरीके से जांच की प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास के साथ प्रदर्शन करना उचित नहीं है। जांच होनी चाहिए। अगर आप दोषी नहीं हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। अगर आप दोषी हैं तो कोई भी हो, कितने भी बड़े परिवार से रिश्ता रखते हों, कार्रवाई जरूर होगी।

    पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बेबाकी से कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू-मुस्लिम के बीच जिस तरीके से ममता बनर्जी विवाद खड़ा कर रही हैं, वह सही नहीं है। उनका यह प्रयास निरंतर किया जा रहा है। जब सीएए कानून की बात आई थी तब भी देशभर में दूषित माहौल बनाया गया था। उन्होंने अपनी बातों से लोगों को भ्रमित कर नागरिकता देने वाले कानून को नागरिकता छीनने वाला कानून बताकर मुसलमानों के कान भरने का काम किया था। उन लोगों ने यही चाहा था कि देशभर में आगजनी का माहौल हो जाए।

    दिल्ली में कांग्रेस और राजद के नेताओं के बीच हुई बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि इन लोगों के बीच बहुत विवाद है। बैठक करें, लेकिन कोई फायदा नहीं है। इनके बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। गठबंधन दलों के बीच जिस तरह से राजद सीएम फेस को लेकर अपना चेहरा आगे कर रही है, वहीं कांग्रेस भी सीटों को लेकर समझौता नहीं करने के मूड में है। जिस तरह से एनडीए एकजुट है, वहां ऐसी एकजुटता नहीं दिख रही है। हमारी ताकत एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रही है। इंडी गठबंधन आपस के विवाद को सुलझा ले, यही बहुत बड़ी बात होगी।

    –आईएएनएस

    एमएनपी/डीएससी

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...