More
    HomeNational"अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस से कोई सांठगांठ नहीं" दिल्ली चुनाव...

    “अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस से कोई सांठगांठ नहीं” दिल्ली चुनाव से पहले बोले Arvind Kejriwal

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में आगामी दो महीने में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। Arvind Kejriwal ने कांग्रेस गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान।

    सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए अलग-अलग वादे कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अटकले लगाई जा रही है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो Arvind Kejriwal ने इन अटकलों पर जवाब दिया है।

    कांग्रेस के साथ किसी प्रकार का सांठगांठ नहीं होगा- Arvind Kejriwal

    आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच सहमति अंतिम चरण में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती है। साथ ही अन्य गठबंधन सदस्यों को 1-2 और बाकी सीटें आम आदमी पार्टी को मिल सकती हैं। इसी बीच Arvind Kejriwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली में हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ किसी भी प्रकार का सांठगांठ नहीं होगा।

    कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा- राघव चड्ढा

    हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। हम दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों ने दिल्ली में गठबंधन किया था, लेकिन इसका कोई खास फायदा हुआ नहीं था। नतीजन गठबंधन को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

    लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 7 में 7 सीटों पर चुनाव जीता था। चुनाव नतीजों के बाद दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ दिया था। आपको बता दें कि साल 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीती थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने पहले 67 और फिर 62 सीटों पर कब्जा जमाते हुए प्रचंड जीत हासिल की थी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...