More
    HomeNationalप्रदेशNursery Admission: दिल्ली में शुरू होने वाली हैं नर्सरी में दाखिले की...

    Nursery Admission: दिल्ली में शुरू होने वाली हैं नर्सरी में दाखिले की दौड़! जानिए कैसे करें आवेदन

    Published on

    spot_img

    दिल्ली के 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी के लिए एडमिशन (Nursery Admission) शुरू होने वाले हैं। यदि आप अपने बच्चे का दाखिला नर्सरी में कराने की सोच रहे हैं तो अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें।

    दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी में एडमिशन (Nursery Admission) को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    शिक्षा निदेशालय के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी, केजी और पहली क्लास के लिए एडमिशन फॉर्म 28 नवंबर से मिलेंगे। यह फॉर्म स्कूल की वेबसाइट के अलावा स्कूल जाकर भी लिया जा सकता है।

    अभी सिर्फ 75 फीसदी सीटों पर ही दाखिले होंगे। इसके बाद स्कूल की बची हुई 25 फीसदी सीटों पर दाखिला प्रक्रिया तब शुरू होगी जब स्कूलों में सामान्य कैटेगरी के लिए 75 फीसदी सीटें भर जाएंगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय आगे नोटिस जारी कर जानकारी देगा।

    अभिभावक इस बात पर ध्यान दें कि 28 नवंबर को फॉर्म मिलेंगे। 20 दिसंबर तक फॉर्म भर जमा कर सकते हैं।

    शिक्षा निदेशालय की ओर से फॉर्म भरने से लेकर डॉक्यूमेंट्स तैयार करने के लिए भरपूर समय दिया जा रहा है। लेकिन, अभिभावक जल्दबाजी में फॉर्म को अधूरा ही छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से उनका फॉर्म रद्द कर दिया जाता है।

    फॉर्म भरने के दौरान किसी भी प्रकार की गलती न करें अन्यथा फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। फॉर्म के लिए अभिभावकों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा।

    सबसे पहले आप एक फाइल तैयार कर लीजिए जिसमें बच्चों से संबंधित सारे डॉक्यूमेंट्स हों। दाखिला के दौरान अक्सर डाक्यूमेंट्स को लेकर अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

    नर्सरी दाखिला (Nursery Admission) के लिए स्कूलों को अपना दाखिला मापदंड शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

    कई बार देखा गया है कि कई स्कूल नर्सरी दाखिला के दौरान दाखिला मापदंड निदेशालय की वेबसाइट पर जारी नहीं करते हैं।

    इस मापदंड में निजी स्कूलों द्वारा प्वाइंट्स दिए जाते हैं। कई स्कूल ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर भी बच्चों को दाखिला देते हैं।

    नर्सरी दाखिला (Nursery Admission) कार्यक्रम के अनुसार, 20 दिसंबर को फॉर्म जमा होने के बाद दाखिला की लिस्ट जारी की जाएगी। लिस्ट में जिन बच्चों को सीट आवंटित हुए होंगे, उन्हें मोबाइल फोन पर भी संदेश भेजा जाएगा।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...