More
    HomeNationalOkhla Seat: Amanatullah Khan को टक्कर दे पाएंगी Areeba या Owaisi बिगाड़ेंगे...

    Okhla Seat: Amanatullah Khan को टक्कर दे पाएंगी Areeba या Owaisi बिगाड़ेंगे खेल? ओखला सीट पर क्यों टिकी नजर

    Published on

    spot_img

    Okhla Seat: दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद ही दिलचस्प होता जा रहा है। आज हम आपको दिल्ली की उस हॉट सीट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बंपर वोट वाला खेल होने वाला है। ये सीट है ओखला विधानसभा सीट। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने जहां एक बार फिर अमानतुल्लाह खान को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस की अरीबा खान चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि अरीबा खान के पिता आसिफ मुहम्मद खान दो बार विधायक रहे हैं। ऐसे में प्रभाव इस सीट पर खासा रहा है। इसके अलावा बीजेपी ने यहां भी हिंदुत्व पर दांव लगाते हए मनीष चौधरी को मैदान में उतारा है। हालांकि, इलाके में उनकी भी मुस्लिमों के बीच पैठ को झुठलाया नहीं जा सकता। इसके चलते सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। लेकिन इस चुनाव और को और भी ज्यादा दिलचस्प ओवैसी ने अपना उम्मीदवार उतार कर बना दिया।मालूम हो कि दिल्ली दंगों के अभियुक्त और जेल में बंद शिफ़ा-उर रहमान को ओवैसी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

    दिल्ली में नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) के ख़िलाफ़ इसी ओखला सीट के शाहीन बाग इलाक़े में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। उस दौरान साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया था। लेकिन दिल्ली दंगो के बाद एमसीडी चुनाव में इस सीट से कांग्रेस को बढ़त मिली थी। गौरतलब है कि ओखला विधानसभा में नगर निगम के पांच वॉर्ड आते हैं। वहीं, साल 2022 में दिल्ली एमसीडी चुनाव में तब आम आदमी पार्टी सिर्फ़ एक सीट मदनपुर खादर ईस्ट जीत हासिल कर पाई थी। जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम मतदाता बहुल ज़ाकिर नगर और अबुल फ़ज़ल एन्क्लेव जीते थे। बीजेपी ने सरिता विहार और मदनपुर खादर वेस्ट वॉर्ड पर जीत हासिल की थी।

    उधर, इस बार के दिल्ली चुनाव में AIMIM चीफ असद्दुदीन ओवैसी भी प्रचार में जोरों-शोरों से जुटे हैं। हाल ही में 23 जनवरी को ओवैसी पहले शाहीन बाग के 40 फुटा रोड पर पैदल चले और इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और अमानतुल्लाह ख़ान उनके निशाने पर थे। इस बार इस सीट पर ओवैसी के समर्थक भी अच्छे-खासे दिख रहे हैं। वहीं, अगर अमानतुल्लाह ख़ान की बात करें तो बीते दो बार यानी साल 2015 और 2020 से ओखला सीट पर विधायक हैं। साल 2015 में हुए दिल्ली चुनाव में वह एक लाख चार हज़ार से ज़्यादा वोट हासिल किए।

    लेकिन फिर साल 2019 में इस सीट में आने वाले शाहीन बाग में सीएए को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। उस प्रदर्शन के बाद से ही आम आदमी पार्टी पर मुस्लिमों के प्रति रैवैये पर सवाल उठे थे। लेकिन बावजूद इसके बावजूद साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अमानतुल्लाह ख़ान को 2015 से ज्यादा ही वोट मिले। इस बार उन्हें एक लाख तीस हज़ार से ज़्यादा वोट मिले। कहीं ना कहीं उस दौरान आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन की एक वजह तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान को माना गया था। जिसमें वह कहते नजर आए थे कि ‘चुनावों में इतनी ज़ोर से बटन दबाना कि करंट शाहीन बाग़ में लगे।’

    हालांकि, इस बार के चुनाव में स्थिति बिलकुल उलट है। इस बार के विधानसभा चुनाव में अमानतुल्लाह ख़ान के सामने कांग्रेस-बीजेपी के अलावा AIMIM भी एक बड़ी चुनौती है। वहीं, अगर बीजेपी उम्मीदार की बात करें तो मनीष ने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में वह कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के टिकट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ सचिव चुने गए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

    ओखला विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर सबसे पहला चुनाव साल 1993 में हुआ था। उस दौरान जनता दल से परवेज हाशमी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस के हसन अहमद दूसरे नंबर पर और तीसरे पर भाजपा के सिराज रहे थे। ऐसे में पहले चुनाव से लेकर 2020 तक इस सीट से बीजेपी आज तक अपना अपना खाता नहीं खोल सकी है। लगभग हर चुनाव में बीजेपी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार को बदला लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, ओखला सीट पर चार बार कांग्रेस और दो बार आम आदमी पार्टी का कब्जा रहा है। इसके अलावा एक-एक बार जनता दल व राष्ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की। यहां पर बीजेपी पांच बार दूसरे नंबर पर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप के अमानतुल्लाह खान ने भाजपा प्रत्याशी बृह्मसिंह को 71827 वोट से हराया था।

    हालांकि, इस बार के ओखला विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मजबूत मुस्लिम प्रत्याशी होने की वजह से मुस्लिम मतदाता के बंटने के आसार हैं। इसके अलावा एआइएमआइएम ने दिल्ली दंगा मामले में आरोपित शिफा उर रहमान को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अगर यहां पर मुस्लिम वोट बिखरता है तो बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी को फायदा मिल सकता है। वहीं, राजनैतिक जानकारों का मानना है कि आम आदमी पार्टी के पिछले चुनावी प्रदर्शन को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि अभी भी मुस्लिम वोट बैंक पर उनकी मजबूत पकड़ है।वहीं, अमानतुल्लाह के खिलाफ वहां बड़ा स्थानीय चेहरा नहीं है।

    लेकिन वहीं अगर आम आदमी पार्टी के चुनौतियों की बात करें तो कांग्रेस और AIMIM के मुस्लिम उम्मीदवारों से वोट बंटने की संभावना है। इसके अलावा हाल ही में हुए दिल्ली निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के इस सीट पर से खराब प्रदर्शन को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। इन सब अलावा भी इस बार ओखला विधानसभा सीट पर मुस्लिम वोट बैंक का विभाजन और हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण भी एक मुख्य मुद्दा है। जोकि कांटे की टक्कर के साथ यह सीट दिल्ली चुनावी राजनीति में खास भूमिका निभाने को तैयार है। इन सब समीकरण को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि निशित रूप से ही ओखला दिल्ली की हॉट सीटों में से एक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अमानतुल्लाह यहां से जीत की हैट्रिक लगाते हैं या अरिबा उनके लिए कितनी बड़ी चुनौती बनेंगी। वहीँ शिफा उर रहमान की मौजुदगी को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...