More
    HomeWorld newsPakistan Train Hijack: क्वेटा पहुंचे पीएम शहबाज शरीफ, BLA ने सेना के...

    Pakistan Train Hijack: क्वेटा पहुंचे पीएम शहबाज शरीफ, BLA ने सेना के दावे को किया खारिज

    Published on

    spot_img

    Pakistan Train Hijack: क्वेटा, पाकिस्तान, 13 मार्च (IANS)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Muhammad Shehbaz Sharif) ने गुरुवार को बलूचिस्तान प्रांत का दौरा किया जहां अलगाववादी चरमपंथियों ने Jaffar Express Train पर हमला कर 400 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया था।

    Pakistan Train Hijack को लेकर सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री शरीफ क्वेटा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Pakistan Train Hijack में बंधक बनाए गए लोगों को चरमपंथियों से बचाए लिया गया और सभी लोग क्वेटा पहुंच हैं।

    प्रधानमंत्री शरीफ ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में हमले की निंदा की और कहा, ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें पाकिस्तान के शांति के संकल्प को हिला नहीं पाएंगी।

    शरीफ का दौरा ऐसे समय में हुआ जब अलगाववादी ग्रुप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने सेना के इस दावे को खारिज कर दिया कि संघर्ष समाप्त हो गया है। उसने कहा कि लड़ाई जारी है और उसने Pakistan Train Hijack में अभी भी लोगों को बंधक बनाया हुआ है।

    पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि 300 यात्रियों को बचा लिया गया. सेना के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को बचाने के लिए चलाए गए उसके अभियान में 33 चरमपंथियों की मौत हो गई।

    सेना के अनुसार, कुल 21 बंधकों और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। हालांकि बीएलए ने कहा कि 50 बंधकों को मार दिया गया।

    चरमपंथियों ने मंगलवार दोपहर को बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर यात्रियों को बंधक बना लिया था। ट्रेन में 400 यात्री सवार थे।

    बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) इसकी जिम्मेदारी ली जिसका कहना था कि अगर सरकार ने 48 घंटों के अंदर बलूच राजनीतिक कैदियों को नहीं छोड़ा तो वो सभी बंधकों को मार देंगे।

    बीएलए ने कहा कि पाकिस्तान ने जिन लोगों को बचाने का दावा किया है, उन्हें वास्तव में समूह ने ही छोड़ा था।

    बीएलए बलूचिस्तान की आजादी चाहता है। यह कई जातीय विद्रोही समूहों में से सबसे बड़ा है, जिसने दशकों से पाकिस्तान सरकार से लड़ाई लड़ी है। संगठन का कहना है कि सरकार बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों का अनुचित तरीके से दोहन कर रही है।

    बीएलए को पाकिस्तान, ईरान, चीन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ ने आतंकी संगठन घोषित किया है।

    बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। इसे भू-आर्थिक और भू-रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है फिर भी यह अशांत रहता है। बलूचिस्तान को प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर माना जाता है। इसके बावजूद विकास की दौड़ में सबसे पीछे रह गया है।

    –आईएएनएस

    एमके/

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...