More
    HomeNationalBandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Published on

    spot_img

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, करीब 17 वर्षीय पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ पेटबशीराबाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 31 दिसंबर को मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में बंदी भागीरथ साई ने कथित रूप से उसे जबरन शराब पिलाई और आपत्ति जताने के बावजूद उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।

    Hyderabad Police ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब प्रधानमंत्री Narendra Modi के हैदराबाद दौरे को लेकर भाजपा बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है।

    दूसरी ओर, बंदी भागीरथ साई ने भी एक पलटवार करते हुए लड़की और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की का परिवार उनसे 5 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश कर रहा था। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि परिवार ने उनसे पहले भी 50 हजार रुपये लिए थे और वे उनके साथ पारिवारिक कार्यक्रमों एवं मंदिर यात्राओं में शामिल होते रहे हैं।

    इस बीच, Bandi Sanjay Kumar पहले से ही करीमनगर में BRS विधायक Padi Kaushik Reddy के कार्यालय पर हुए हमले को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। विपक्षी दल Bharat Rashtra Samithi ने भाजपा नेताओं पर राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं।

    फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और मामले ने तेलंगाना की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this