More
    HomeNationalPunjab: Congress का दावा- AAP के 32 विधायक संपर्क में

    Punjab: Congress का दावा- AAP के 32 विधायक संपर्क में

    Published on

    spot_img

    चंडीगढ़, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब (Punjab Congress) के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने हाल ही में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। बाजवा के इस दावे पर पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और पार्टी के पंजाब अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने टिप्पणी की।

    Punjab सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम उनसे पूछेंगे कि कौन से मंत्री और विधायक उनके घर पर खाना खा रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, हम सभी अरविंद केजरीवाल के साथ एकजुट हैं। ऐसे बीस बाजवा आए और चले गए। हम कल सुबह उनसे इस बारे में सवाल करेंगे।

    वहीं, आम आदमी पार्टी के Punjab अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब उनके सगे भाई फतेहजंग बाजवा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, तब क्या वह उनके संपर्क में थे? जब संदीप जाखड़ और राजकुमार चब्बेवाल उनकी लीडरशिप को छोड़कर दूसरे दल में गए तब क्या वह अपने विधायकों के संपर्क में थे? बाजवा साहब को शिगूफे छोड़ने की आदत है, वह अप्रासंगिक हो चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारे पास 96 विधायक हैं, उसमें से 32 कम कर दें तो भी हमारे पास 64 विधायक बचते हैं, हमारी सरकार नहीं टूटेगी। मैं बाजवा साहब को चुनौती देता हूं कि जितना समय चाहिए ले लें और 32 विधायकों को अपने साथ बिठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। अगर वह ऐसा कर लेते हैं, तो मैं मान जाऊंगा। वरना उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    अरोड़ा ने कहा कि बाजवा साहब को मजाक करने की आदत है, उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं। उनका शरीर कांग्रेस में है, लेकिन दिल और दिमाग भाजपा में। वह बेंगलुरु गए थे, इसका खुलासा करें कि वहां किससे मिले या राहुल गांधी उनसे पूछ लें। उनके शिगूफों में कोई सच्चाई नहीं। वह हर चौथे दिन नया दावा करते हैं, आज कह रहे हैं कि 32 विधायक संपर्क में हैं, कल कहेंगे की 34 विधायक संपर्क में हैं। मैं मीडिया से कहना चाहता हूं कि ऐसे नेताओं की बेतुकी बयानबाजी को गंभीरता से न लें। वह विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने की बजाय सिर्फ हवा में बातें करते हैं। वह ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें करते हैं, पीछे कुछ और चल रहा है।

    इसके अलावा, आप नेता मनीष सिसोदिया के पंजाब दौरे पर उठ रहे सवाल को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं कि वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं, अगर वह पंजाब आते हैं तो इसमें किसी को क्या परेशानी हो सकती है? आम आदमी पार्टी के नेता चाहे देश के किसी भी कोने से आएं, हमारा एक ही लक्ष्य है कि सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं कैसे दे।

    –आईएएनएस

    पीएसके/सीबीटी

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...