More
    HomeEntertainmentPushpa 2: अल्लू अर्जुन मृतक महिला के परिवार को देंगे 25 लाख...

    Pushpa 2: अल्लू अर्जुन मृतक महिला के परिवार को देंगे 25 लाख का मुआवजा

    Published on

    spot_img

    साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 265 करोड़ की कमाई कर ली है।

    Pushpa 2 देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। Pushpa 2 का प्रीमियर हैदराबाद के संध्या थिएटर में किया गया था। Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चें का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अल्लू अर्जुन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने दुख व्यक्त किया है।

    Allu Arjun पीड़ित परिवार को देंगे 25 लाख

    आपको बता दें कि मामले में केस दर्ज होने के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रतिक्रिया दी है। अल्लू अर्जुन ने कहा कि महिला के परिवार से पर्सनली मिलेंगे। साथ ही एक्टर ने यह भी कहा कि इस मुश्किल घड़ी में महिला के परिवार वाले अकेले नहीं हैं। वह उनके साथ खड़े हैं। अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा कि उन लोगों के लिए उनसे जो कुछ भी हो पाएगा, वह करेंगे। वह उनके साथ खड़े रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मृत महिला के परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। साथ ही इलाज और दवाइयों का सारा खर्च उठाएंगे।

    Allu Arjun के आने से मच गई थी भगदड़

    अल्लू अर्जुन के संध्या थिएटर से निकलने के बाद थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इसी भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पति ने मीडिया से बात करते हुए अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा था कि अगर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम बताकर थिएटर आते तो न तो उसकी पत्नी की मौत होती और ना ही बेटे की ऐसी हालत होती।

    Allu Arjun के खिलाफ दर्ज हुई है केस

    आपको बता दें कि महिला के परिवार वालों ने चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। बीएनएस अधिनियम की धारा 3, धारा 105 और धारा 118 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेंट्रल जोन के डीसीपी अक्षांश यादव ने कहा कि शिकायत के मुताबिक, थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम को आरोपी बनाया गया है।

    उन्होंने कहा कि हमें पहचानना होगा कि उनकी सुरक्षा टीम में कौन मौजूद थे और किसने लोगों को धक्का मारा। जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई। डीसीपी ने कहा कि हमारी तैनाती वहां थी और पुलिस की ओर से कोई चूक नहीं हुई है। जांच जारी है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...