More
    HomeEntertainmentRajnikant: इस तारीख को रिलीज होगा जेलर- 2 का प्रोमो, रजनीकांत से...

    Rajnikant: इस तारीख को रिलीज होगा जेलर- 2 का प्रोमो, रजनीकांत से जुड़ी है ये स्पेशल डेट

    Published on

    spot_img

    Rajnikant: रजनीकांत की नई फिल्म जेलर-2 पर काम शुरु हो गया है। प्रोमो रिलीज़ के लिए ख़ास तारीख का चुनाव किया गया। आइए जानते हैं पूरी ख़बर –

    Rajnikant: थलाइवा यानी रजनीकांत की नई फिल्म जेलर-2 पर काम शुरु हो चुका है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह नज़र आ रहा है। बताते चलें कि जेलर के फर्स्ट पार्ट को दर्शकों का ख़ासा प्यार मिला था। दुनियाभर में इस फिल्म ने 650 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। अब जेलर 2 को बनाने को लेकर भी भी घोषणा की जानी है। ये ऐलान किसी ख़ास दिन होना है। ये खास तारीख़ रजनीकांत (Rajnikant) से जुड़ा हुआ है।

    इस दिन रिलीज होगी जेलर-2 का प्रोमो

    रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जेलर 2’ का आधिकारिक ऐलान रजनीकांत के जन्मदिन पर यानी 12 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। ऐसे में यह प्रशंसकों के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं होगा। फिल्म की टीम जल्द ही एक प्रोमो शूट करने वाली है। फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो भी अभिनेता के जन्मदिन पर ही रिलीज होने वाला है। रजनीकांत (Rajnikant) जल्द ही फिल्म का पहला प्रोमो शूट करने वाले हैं, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

    सितारों से सजी है जेलर – 2

    आपको बताते चलें जेलर-2 सितारों से सजी है। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन और वसंत रवि जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था।

    इस फिल्म को लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया था। फिल्म के सीक्वल के निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। फिल्म की कहानी भी नेल्सन ही लिख रहे हैं।

    गौरतलब है कि रजनीकांत (Rajnikant) को देश-विदेश में सिनेमा पसंद करने वाली जनता से खूब प्यार मिलता है। रजनीकांत की फिल्म का पहला शो सुबह चार बजे का भी हो तो हाउसफुल चला जाता है। और फिल्म सैकड़ों करोड़ रुपए की कमाई करती है। जेलर को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। जिसके बाद जेलर – 2 को भी दर्शकों से ख़ूब प्यार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this