More
    HomeSportsRanji Trophy: Virat Kohli के फैंस को तोहफा, बिना टिकट देख सकेंगे...

    Ranji Trophy: Virat Kohli के फैंस को तोहफा, बिना टिकट देख सकेंगे मैच; जानिए पूरी डिटेल

    Published on

    spot_img

    Virat Kohli: विराट कोहली को खेलते हुए देखना है और वो भी बिना टिकट के, बिना पैसे दिए तो आप बिल्कुल सही वीडियो पे आए हो। रणजी के मुकाबले में दिल्ली बनाम रेलवे के मैच में आप इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे? विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कई दिग्गज इन दिनों रणजी क्रिकेट में दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी होने जा रही है। विराट कोहली रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी में दिल्‍ली की ओर से रेलवे के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। किंग कोहली ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। फैंस के लिए सौगात है कि वो विराट कोहली को फ्री में खेलते हुए रणजी के इस मैच में देख पाएंगे। जहां दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला खेला जाना है। बताते चलें कि दिल्ली और रेलवे क ये मुकाबला अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबला 30 जनवरी से शुरू होगा। मुकाबला सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगा जबकि टॉस सुबह 9 बजे किया जाएगा।

    मुकाबले को लेकर दिल्ली एवं डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट एसोशिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया कि विराट कोहली की वापसी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीडीसीए ने करीब 10,000 दर्शकों के मेजबानी की व्यवस्था की है। विराट कोहली के फैंस के लिए नार्थ एंड और ओल्ड क्लब हाउस खोला जाएगा। कुछ स्टैंड में काम चल रहा है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बाकी स्टैंड के ग्राउंड फ्लोर पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कोई टिकट जारी नहीं की जाएगी। सभी दर्शक मुफ्त में ये मैच देख सकेंगे।

    एक नजर हम दिल्ली के टीमों पर डालेंगे तो पाएंगे कि दिल्ली की टीम मजबूत नज़र आ रही है। टीम में – आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत सांगवान, अर्पित राणा, यश ढुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, मयंक गुसाईं, गगन वत्स , सुमित माथुर, राहुल गहलोत, जितेश सिंह, वंश बेदी। बात ये भी निकल कर सामने आई कि विराट को दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी का भी ऑफर दिया गया था। लेकिन विराट ने मना कर दिया। उन्होंने आयुष बदोनी को ही कप्तानी करने दी। दिल्ली में मैच से पहले विराट स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए भी दिखे। दिल्ली के पुराने क्रिकेट के यार-दोस्तों से भी मुलाकात की। विराट कोहली जब अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे थे तो उनका सेशन देखने दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर शावेज खान आए थे।

    शावेज खान और विराट कोहली बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों ने एज ग्रुप क्रिकेट साथ ही खेला था। शावेज खान अपने साथ बेटे को भी लेकर आए थे, जिसकी उम्र महज 8 साल है। विराट ने नन्हे क्रिकेटर को भारतीय टीम में खेलने के लिए तैयार होने के टिप्स भी दिए। रणजी ट्ऱ़ॉफी के इस मैच से पहले विराट की दिल्ली को लेकर कई सारी यादें भी ताजा हो रही हैं। विराट मैदान पर सभी खिलाड़ी, कोच और यंगस्टर्स के साथ विनम्र दिखे। भारत के पूर्व कप्तान कोहली अपने पूर्व अंडर-19 कोच महेश भाटी के साथ अधिक सहज दिखे जो इस टीम के प्रशासनिक प्रबंधक भी हैं।
    DDCA के एक बड़े अधिकारी ने कहा, ‘विराट बदले नहीं है। उसको छोले-पूरी पसंद थे और मैनेजमेंट ने मंगाकर रखे थे। लेकिन फिटनेस फ्रिक विराट ने बोला बोला छोले-पूड़ी नहीं खाऊंगा.’ कोहली ने करीब 13 साल में अपने पहले रणजी मुकाबले से पहले अपने पहले अभ्यास सत्र के बाद जो खाया वह उनका पुराना पसंदीदा डिश है।

    अधिकारी ने खुलासा किया, प्रक्टिस के बाद के बाद पुराने समय की तरह ही विराट ने कढ़ी-चावल खाया सभी के साथ’ बताते चलें कि रणजी ट्रॉफी मुकाबलों को कवर करने के लिए घरेलू क्रिकेट को चाहने वाले लोग ही पहुंचते हैं लेकिन विराट को देखने के लिए प्रैक्टिस सेशन में लोगों की संख्या तीन गुनी थी। दिल्ली क्रिकेट में ‘मामा’ के नाम से मशहूर डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने कहा, ‘मुझे याद है कि दिल्ली रणजी टीम के तत्कालीन मैनेजर अजीत चौधरी ने 2006-07 में विराट कोहली का निक नेम ‘चीकू’ रखा था। दिल्ली वालों के लिए विराट आज भी चीकू ही हैं।’विराट ने अपने आसपास के लोगों को इतना सहज महसूस कराया कि सारे लोग कह भी रहे थे कि विराट ने’स्टार’ को मैदान के बाहर ही छोड़ दिया था और उनके अपने ‘विराट भैया’ बन गए हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...