More
    HomeNationalप्रदेशRoorkee में सड़क हादसा, 4 की मौत

    Roorkee में सड़क हादसा, 4 की मौत

    Published on

    spot_img

    उत्तराखंड के रुड़की (Roorkee) में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार हो लोग विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेरठ से रुड़की (Roorkee) के चंद्रपुरी जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर में अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    पुलिस के मुताबिक गांव के नौ युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

    हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची, उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसपी देहात स्वप्न किशोर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में स्वास्थ्य जानकारी ली।

    सड़क दुर्घटना को लेकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए वाहन में सवार होकर कुछ लोग आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    उन्होंने बताया की घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का दो अस्पतालों सक्षम और सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में जो गंभीर हैं, उनको हायर सेंटर रेफर किया गया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this