More
    HomeEntertainmentSaif Ali Khan: सैफ अली के हमले का क्या है Kumar Vishwas...

    Saif Ali Khan: सैफ अली के हमले का क्या है Kumar Vishwas से कनेक्शन, सोशल मीडिया पर उठी अरेस्ट की मांग

    Published on

    spot_img

    Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उन्ही के घर में हमला हुआ। फ़िलहाल एक्टर लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं।एक और जहां फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कमाना कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कवि कुमार विश्वास की कि गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। ट्विटर पर #KumarVishwasArrest ट्रेंड होने लगा है। इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे आखिर सैफ अली खान पर हुए हमले है क्या है कुमार विश्वास का कनेक्शन।

    दरअसल, बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए बॉलीवुड स्टार्स पर हमला बोला था। कुमार कहते हैं, ‘मुझे पता है कि लोग यहां टिप्पणियां रिकॉर्ड करने के लिए बैठे हैं। लेकिन मैं कह दूं कि माया नगरी में बैठने वालों को ये समझना होगा कि देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरो हम बनाएंगे- हिरोइन हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे, ये चलेगा नहीं। इतने नाम पड़े हैं यार, कुछ भी रख लेते। रिजवान रख लेते, उस्मान रख लेते, यूनुस रख लेते, हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते। तुम्हें एक ही नाम मिला।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जिस बदतमीज आदमी ने, जिस लंगड़े आदमी ने हमारे देश में आकर यहां की मां-बहनों के साथ बलात्कार किया, वो लफंगा ही मिला तुम्हें इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए। अब अगर इसे हीरो बनाओगे, तो हम इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे, ये याद रखना’।

    बता दें कि सैफ अली खान खान और करीना कपूर ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था। उस समय दोनों ही स्टार्स को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस समय लोग मुग़ल शासकों में से एक तैमूर खान से तुलना करने लगे थे। वहीं, अब जब सैफ अली खान पर हमले की खबर सामने आई है तो तो सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर कुमार विश्वास ने भड़काऊ भाषण नहीं दिया होता तो एक्टर के साथ ये घटना नहीं होती। लोगों का मानना है कि कुमार विश्वास समाज के प्रतिष्ठित लोगों में हैं। ऐसे में उनका बयान लोगों को प्रभावित कर सकता है। साथ ही लोग मांग कर रहे हैं कि मुंबई पुलिस को कुमार विश्वास को गिरफ्तार करना चाहिए।

    वहीं, अब देश में राजनीति भी ये मामला तूल पकड़ चुका है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस हमले की तार कुमार विश्वास के उस बयान से जोड़ा है, जो उन्होंने बीते दिनों एक मंच से दिया था। कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से जिस तरह अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर को लेकर नफरत भरे बयान दिए गए, सोशल मीडिया पर जगह परोसा गया और अब चोरी करने वाले ने जानलेवा हमला किया। इससे पता चलता है कि मुंबई की कानून व्यवस्था कितनी बदहाल है।’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि कम से कम मुंबई की छवि का कुछ तो ध्यान रखिए।’सबसे पॉश इलाकों में रहने वाले फिल्मी सुरक्षित नहीं’

    इमरान प्रतापगढ़ी ने सवाल पूछा, ‘अगर सबसे पॉश इलाकों में रहने वाले फिल्मी सितारे तक सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा। सैफ अली खान पर हमला एक सामान्य घटना नहीं है, इसके सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच होनी चाहिए।’ सैफ पर हुए हमले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा, किस तरह की मंशा से यह हमला हुआ है, उस पर चीजें जल्द ही सामने आएंगी। पुलिस ने दो संदिग्ध की पहचान की।

    वहीं, सैयद असीम वकार ने भी कुमार विश्वास पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘कहीं ऐसा तो नहीं कि कुमार विश्वास के भड़काऊ भाषण से प्रेरित होकर इस आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया हो। उन्होंने नफरती भाषण दिया था। कहीं कोई अपराधी उनसे तो प्रेरित होकर ऐसा नहीं किया है। इस दिशा में जांच होनी चाहिए। साथ ही हो सकता है कि इस तरह के और भी कई लोग हों, जो इस तरह के मनसूबे बना रहे हो।’

    अगर सैफ अली खान के हेल्थ अपडेट की बात करें तो लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि इमरजेंसी सर्जरी के बाद सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं। उनके शरीर से चाकू के हिस्से को निकालने के लिए सर्जरी की गई। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने दो संदिग्ध की पहचान की है, जिसे छठे फ्लोर पर देखा गया।सैफ अली खान की घरेलू सहायिका ने अज्ञात घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस में हत्या का प्रयास और घुसपैठ की शिकायत दर्ज कराई है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...