More
    HomeNationalप्रदेशSelja Kumari: चुनाव के दौरान विधायकों का पार्टी छोड़ना सामान्य प्रक्रिया

    Selja Kumari: चुनाव के दौरान विधायकों का पार्टी छोड़ना सामान्य प्रक्रिया

    Published on

    spot_img

    जींद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के जींद में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा (Selja Kumari) ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने और विपक्ष के नेता के चुनाव को लेकर टिप्पणी की।

    कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़कर जाने को लेकर सवाल किए जाने पर कुमारी शैलजा (Selja Kumari) ने कहा कि जब भी चुनाव आता है, तो कोई पार्टी छोड़कर जाता है और कोई पार्टी में आता है। यह राजनीति का हिस्सा है और यह चलता रहता है। इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, विपक्ष के नेता के चयन को लेकर शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान इस पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता चुनने की दिशा में हाईकमान पूरी तरह से तैयार है और विपक्ष के नेता बनाने को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। बस थोड़ा समय लगेगा।

    कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शैलजा (Selja Kumari) ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का पुनर्गठन जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारे नए प्रभारी अभी बने हैं और पार्टी के गठन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष के बदलाव पर शैलजा ने मुस्कराते हुए कहा कि हम कौन होते हैं बदलाव करने वाले? यह फैसला हाईकमान ही करता है, हाईकमान ही इस पर फैसला करता है कि कब और क्या फैसला लेना है।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा में जाने के सवाल पर Selja Kumari ने कहा कि यह चर्चा केवल आप लोग कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी के भीतर इस तरह की कोई बात नहीं है।

    इसके अलावा, Selja Kumari ने हरियाणा की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। न तो चुनाव से पहले और न ही अब कोई सुधार हो रहा है। राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।

    उन्होंने आगे कहा कि नशे की बढ़ती समस्या भी अपराधों के बढ़ने का कारण बन रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। बढ़ते अपराध और नशा को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

    –आईएएनएस

    पीएसके/सीबीटी

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...