More
    HomeEntertainment'बेटी की तो 5 शादियां..',Palak Tiwari पर बोले ट्रोलर्स;एक्ट्रेस Shweta Tiwari ने...

    ‘बेटी की तो 5 शादियां..’,Palak Tiwari पर बोले ट्रोलर्स;एक्ट्रेस Shweta Tiwari ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    Published on

    spot_img

    टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर अपनी एक्टिंग और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली श्वेता एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने दो बार शादी की लेकिन दोनों बार ही बार उनकी शादी कामयाब नहीं हुई। पहली शादी के दौरान वे महज़ 18 साल की थी। लेकिन अपने पति राजा चौधरी की मार से तंग आकर उन्होंने तलाक लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने दूसरी शादी टीवी अभिनेता अभिनव कोहली से की। हालांकि, ये शादी भी नहीं टिक पाई। अपनी दो नाकाम शादियों की वजह से अक्सर लोगों के तानों का सामना करना पड़ता है। इसी बीच अब लोगों ने उनकी बेटी पलक तिवारी को इस मुद्दे में लपेटना शुरू कर दिया है।

    हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी कहती हैं कि लोग मेरी बेटी के बारे में गलत बातें करते हैं। लोग कहते हैं कि पलक की भी उसकी मां की तरह कई शादियां होंगी। मां ने 2 शादी की है बेटी 5 कर लेगी। श्वेता तिवारी ने कहा, ‘लोग तो यहां तक कह देते हैं कि पलक तिवारी की शादी ही नहीं टिकेगी। उसकी अच्छे घर में शादी नहीं होगी। मैं यहां एक बात पूछना चाहती हूं कि मेरा हाल देखकर क्या सच में वो शादी करेगी?

    श्वेता आगे कहती हैं, ‘मेरी बेटी पलक ने बहुत ही कम उम्र में इतना कुछ देख लिया है कि पता नहीं वो शादी भी कर पाएगी। बता दें कि एक्ट्रेस खुद 27 साल की थीं जब उनका पहला तलाक हुआ। श्वेता का मानना है कि टॉक्सिक रिलेशनशिप से बेहतर है सिंगल पैरेंट होना।’उन्होंने कहा, ‘आप 10 साल लिवइन रिलेशनशिप में रहें और छोड़ दें, कोई आपसे सवाल नहीं करेगा लेकिन अगर आप दो साल बाद शादी से बाहर निकलते हैं, तो हर कोई कहेगा, ‘वह कितनी बार शादी करेगी’ मुझे बताते हैं ‘तीसरी शादी मत करो। क्या मैंने उनसे पूछा वे कौन हैं मेरी जिंदगी है। मैं तय करूंगी क्या करना है।’

    श्वेता ने कहा कि लड़की को हमेशा इंडिपेंडेंट होना चाहिए। अगर कोई पार्टनर उसे शादी के बाद कहता है कि तुम अपना करियर छोड़कर घर संभालों तो समझ लो वो आपका भला नहीं चाहता है। अगर पार्टनर आपसे कहता है कि अब तो शादी हो गई। अब तो बच्चे पालने हैं। बच्चे तो उसे भी पालने हैं। उसने तो नहीं छोड़ दी नौकरी। श्वेता ने आगे कहा कि महिलाओं को कभी भी अपनी सिक्योरिटी नहीं छोड़नी चाहिए।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...