बॉलीवुड की एक्ट्रेस Sonakshi Sinha एक बार फिर से विवादों में आ गई है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी शुरू से ही विवादों में घिरी रही है।
Sonakshi Sinha की शादी से जुड़ा हुआ एक और विवाद सामने आया है। इस विवाद ने सिनेमा और समाज के एक दिलचस्प पहलू को उजागर किया है। इस विवाद में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अभिनेता मुकेश खन्ना और कवि कुमार विश्वास जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
इन सबके बीच मामला था रामायण, धार्मिक विचारधाराओं और इंटर-फेथ मैरिज का। ये घटनाएं जब एक दूसरे से जुड़ीं, तो एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सोनाक्षी को हमेशा मेरा सपोर्ट, प्यार और आशीर्वाद- शत्रुघ्न सिन्हा
इस पूरे घटनाक्रम पर Sonakshi Sinha के पिता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के समर्थन में ट्वीट किया कि सोनाक्षी को हमेशा मेरा सपोर्ट, प्यार और आशीर्वाद है। उन्होंने पूरे मामले को बहुत समझदारी और सही तरीके से संभाला। उनके जवाब की खूब तारीफ भी हुई।
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस दौरान पूरे घटनाक्रम को समझाने के लिए और सबकी प्रतिक्रिया को सम्मान देने के लिए अपनी आवाज उठाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी लिखा कि अब इन सज्जन मुकेश खन्ना ने भी रिप्लाई किया। सोनाक्षी और हमारी तरफ से मामला खत्म हो गया है। क्या हमें और कुछ कहना चाहिए? उनका यह संदेश स्पष्ट था कि उन्होंने इस पूरे विवाद को शांत करने का प्रयास किया। और अब इस विवाद को खत्म करने का वक्त आ गया है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में रामायण से जुड़े एक सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई थीं। अमिताभ बच्चन ने पूछा था कि रामायण के प्रमुख पात्रों में से कौन सा पात्र भगवान राम के भाई थे? सोनाक्षी सिन्हा इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई थीं। जिससे मुकेश खन्ना को लगता था कि यह भारतीय संस्कृति और रामायण के महत्व के प्रति उन्होंने अनादर किया है। मुकेश खन्ना ने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की और सोनाक्षी की परवरिश पर सवाल उठाए थे।
कुमार विश्वास ने की थी Sonakshi Sinha पर टिप्पणी
मशहूर कवि कुमार विश्वास ने एक कवि सम्मेलन में Sonakshi Sinha पर बयान दिया था। जिसने फिर से इस विवाद में आग में घी डालने का काम किया। कुमार विश्वास ने मेरठ में आयोजित एक कवि सम्मेलन में कहा था कि “एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं। अन्यथा ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो और आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए।
इस बयान में कुमार विश्वास ने व्यंग्य करते हुए ऐसा कहा था। बयान सुनने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटर-फेथ मैरिज पर टिप्पणी की गई है। कुमार विश्वास की यह टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुमार विश्वास की आलोचना की जाने लगी।
Sonakshi Sinha की शादी के बाद लव जिहाद का उठा था मामला
आपको बता दें कि 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की थी। सोनाक्षी की शादी के बाद से ही लव जिहाद का मुद्दा उठने लगा था। शादी के समय भी शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों से आग्रह किया था कि वो इस पूरे विवाद को अपनी समझ से खत्म करें और समाज में एकता और सम्मान बनाए रखें।


