More
    HomeEntertainmentपरवरिश पर नहीं उठाए सवाल...Sonakshi Sinha, मुकेश खन्ना ने भी दिया जवाब

    परवरिश पर नहीं उठाए सवाल…Sonakshi Sinha, मुकेश खन्ना ने भी दिया जवाब

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना और Sonakshi Sinha के बीच सोशल मीडिया पर वाद-विवाद शुरू हो गया है।

    एक्टर मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मुकेश खन्ना ने हाल ही में Sonakshi Sinha और शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसा था। उन्होंने सोनाक्षी को रामायण की जानकारी न होने के लिए एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया है।

    आजकल के बच्चों को गाइडेंस की जरूरत है- मुकेश खन्ना

    मुकेश खन्ना ने कहा था कि मुझे लगता है कि आजकल के बच्चों को काफी गाइडेंस की जरूरत है। नई पीढ़ी के बच्चे भटक रहे हैं। गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के साथ घूमते रहते हैं। उन्हें अपने दादा-दादी के नाम भी याद नहीं रहते। एक लड़की को तो ये भी नहीं पता था कि भगवान हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। जबकि वो लड़की शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। इस बातचीत के बीच में उन्हें टोकते हुए पूछा कि क्या वह Sonakshi Sinha के बारे में बात कर रहे हैं। जिस पर मुकेश खन्ना ने कहा कि हां, मैं सोनाक्षी की ही बात कर रहा हूं।

    सोनाक्षी के पिता की गलती है- मुकेश खन्ना

    उन्होंने आगे कहा कि Sonakshi Sinha के अधूरे ज्ञान के लिए उसके पिता शत्रुघ्न सिन्हा जिम्मेदार हैं। उसके भाइयों का नाम लव और कुश हैं, और घर का नाम रामायण है, फिर भी उसको रामायण का ज्ञान नहीं है। मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि उस समय लोग इस बात से काफी नाराज थे कि सोनाक्षी को इतना भी नहीं पता था। लेकिन मैं कहूंगा कि यह उसकी गलती नहीं है, उसके पिता की गलती है।

    उन्होंने अपने बच्चों को यह क्यों नहीं सिखाया? वे इतने मॉडर्न क्यों हो गए? अगर मैं आज शक्तिमान होता, तो मैं बच्चों को बैठाकर उन्हें भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के बारे में सिखाता। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इस पर पलटवार किया है।

    दोनों महिलाएं को नहीं पता था जवाब- Sonakshi Sinha

    Sonakshi Sinha ने लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर मुकेश खन्ना को प्यार से जवाब दिया। Sonakshi Sinha ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘मुकेश खन्ना सर जी, मैंने हाल ही में आपका एक बयान पढ़ा, जिसमें रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं देने पर आपने मेरे पिता के संस्कारों पर सवाल खड़े कर दिए।

    सबसे पहले मैं आपको याद दिला दूं उस दिन हॉट सीट (KBC शो) पर दो महिलाएं बैठी थीं। दोनों ही उस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। लेकिन आपने सिर्फ मेरा ही नाम लिया। सोनाक्षी ने आगे लिखा कि हां, शायद उस दिन मुझसे थोड़ी भूल हो गई, जोकि आमतौर पर एक इंसान से हो जाती है। मुझे उस समय याद नहीं आया था कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी।

    आज उसी परवरिश की वजह से आपको रिस्पेक्ट से जवाब दिया है- Sonakshi Sinha

    Sonakshi Sinha ने आगे कहा कि इतना साफ है कि आप भगवान राम के सिखाए गए माफ करने और भूलने के कुछ पाठ भी भूल गए हैं। अगर भगवान राम मंथरा को माफ कर सकते हैं, अगर वह कैकेयी को माफ कर सकते हैं। अगर वे युद्ध के बाद रावण को भी माफ कर सकते हैं तो आप यकीनन इसकी तुलना में इतनी छोटी सी बात को छोड़ सकते हैं। आगे सोनाक्षी ने कहा कि वैसे तो मुझे आपकी माफी नहीं चाहिए, लेकिन हां मैं चाहती हूं कि आप भी इसे भूल जाए और एक ही बात को बार-बार उठाना का कोई फायदा नहीं है।

    इसे बंद करें ताकि मैं और मेरा परिवार किसी और खबरों का हिस्सा ना बने। साथ ही Sonakshi Sinha ने ये भी कहा कि आखिरी बात अगर अगली बार आप मेरे पिता या फिर उनकी परवरिश के बारे में कुछ कहते हैं तो याद रखिए कि आज उसी परवरिश की वजह से मैंने आपको रिस्पेक्ट से जवाब दिया है।

    उसे धर्म का संरक्षक किसने नियुक्त किया है- शत्रुघ्न सिन्हा

    इस पूिरी घटना पर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मुझे लगता है कि किसी को सोनाक्षी के रामायण पर एक सवाल का जवाब नहीं देने से समस्या है। सबसे पहले इस शख्स को रामायण से जुड़ी सभी चीजों का स्पेशलिस्ट होने का क्या हक है? उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक किसने नियुक्त किया है। साथ ही एक्टर ने बेटी सोनाक्षी का बचाव किया और कहा कि रामायण पर एक सवाल का जवाब ना देना उन्हें अच्छे हिंदू होने से अयोय नहीं ठहराता।

    इसके साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि ‘मुझे अपने तीनों बच्चों पर बहुत गर्व है। सोनाक्षी अपने दम पर एक स्टार बनी हैं। मुझे कभी भी उनका करियर शुरू नहीं करना पड़ा। वह एक ऐसी बेटी हैं जिस पर कोई भी पिता गर्व करेगा। उन्हें किसी से एक्सेप्टेंस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।’

    रिएक्ट करने में इतना समय लगा- मुकेश खन्ना

    Sonakshi Sinha के रिएक्शन के बाद मुकेश खन्ना ने फिर से प्रतिक्रिया दी। मुकेश खन्ना ने कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘मैं इस बात से हैरान हूं कि सोनाक्षी को रिएक्ट करने में इतना समय लगा। मुझे पता था कि मैं केबीसी शो में हुए उस वाक्ये के लिए उनका नाम लेकर उन्हें नाराज कर रहा था। लेकिन मेरा उन्हें या फिर उनके पिता, जो मेरे सीनियर हैं, उन्हें बदनाम करने का इरादा नहीं था। मेरे उनके साथ अच्छे रिश्ते हैं।

    आपको बता दें कि साल 2019 में Sonakshi Sinha ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 11 में भाग लिया था। शो के दौरान उनसे पूछा गया कि रामायण में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। सोनाक्षी सिन्हा इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाईं थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...