Surat Ghost Demolition’ Controversy: गुजरात के सूरत (Surat) के कटारगाम स्थित नासिरनगर बस्ती में 30 मई से 1 जून के बीच लगभग 100 घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व नोटिस या पुनर्वास व्यवस्था के यह कार्रवाई की गई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्थानीय प्रशासन और पुलिस दोनों ही आधिकारिक तौर पर किसी भी विध्वंस आदेश से इनकार कर रहे हैं, तो फिर यह कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई? इसी वजह से इस मामले को “घोस्ट डिमोलिशन” कहा जा रहा है।
मामले को लेकर प्रभावित निवासियों ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और आगे की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।


