More
    HomeNationalसांप्रदायिकता के खिलाफ थे Swami Vivekananda, BJP सिर्फ दिखावा करती है: Sandeep...

    सांप्रदायिकता के खिलाफ थे Swami Vivekananda, BJP सिर्फ दिखावा करती है: Sandeep Dikshit

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसदों ने नेम प्लेट पर सड़क का नाम तुगलक लेन की जगह विवेकानंद मार्ग (Swami Vivekananda Marg) कर दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हर नाम का इस्तेमाल करना केवल एक दिखावा है।

    कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, आप अपनी तरफ से कोई भी नाम लिखवा लें, उससे नाम नहीं बदल जाता है। मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से पूछता हूं कि जब वे स्वामी विवेकानंद का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं तो क्या वे उनके बारे में जानते हैं? विवेकानंद (Swami Vivekananda) सांप्रदायिकता के खिलाफ थे और हर धर्म को बराबर मानते थे। सर्वधर्म समभाव की बात करते थे और इस देश में शांति तथा सभी को बराबरी से देखते थे। वह जाति व्यवस्था के खिलाफ थे और एक ऐसा देश बनाना चाहते थे, जहां पर सभी धर्म समान हों और सब एक साथ रहें।

    उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि भाजपा के लोग किसी भी व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल कर लेते हैं और उन्हें कोई खबर नहीं है कि उनके विचार क्या थे। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हर नाम का इस्तेमाल करना केवल एक दिखावा है।

    संदीप दीक्षित ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली विवाद पर कहा, मैं इतना कहूंगा कि हर धर्म को अधिकार है कि वह अपना-अपना पर्व मनाएं और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी धर्म के पर्व को मनाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि इस बात को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    संदीप दीक्षित ने दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के वेरिफिकेशन को लेकर कहा, 11 साल से दिल्ली पुलिस ने इसे क्यों नहीं किया और अब वे इस मुद्दे पर नाटक क्यों कर रहे हैं।

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका खारिज किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, यह अच्छी बात है कि तहव्वुर राणा की याचिका रद्द हो गई है। अब उसे देश जल्द से जल्द लाया जा सकेगा, ताकि मुंबई हमले के दोषी को जल्दी सजा मिल सके और पाकिस्तान बेनकाब हो सके।

    –आईएएनएस

    एफएम/एएस

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...