More
    HomeWorld newsSyria Civil War: भारतीय नागरिक जल्द छोड़े दें सीरिया –MEA

    Syria Civil War: भारतीय नागरिक जल्द छोड़े दें सीरिया –MEA

    Published on

    spot_img

    Syria Civil War: भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को सीरिया की यात्रा से बचने की सलाह दी है। यह कदम वहां बढ़ती हिंसा और विद्रोही समूहों के बड़े हमलों के बाद उठाया गया है।

    विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार देर रात निर्देश जारी किया। MEA ने अपने निर्देश में कहा कि Syria में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगले निर्देश तक सीरिया की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

    भारत सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

    विदेश मंत्रालय ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द Syria छोड़ने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो नागरिक देश छोड़ने में असमर्थ हैं, उनसे अपनी सुरक्षा के प्रति अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी गतिविधियों को न्यूनतम रखने का अनुरोध किया गया है।

    MEA के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने जानकारी दी कि सीरिया में करीब 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 14 संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हमने सीरिया के उत्तरी हिस्से में लड़ाई में हालिया वृद्धि को नोट किया है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हमारा मिशन वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हम अधिकारियों के निरंतर संपर्क में है।

    MEA ने जारी किया आपातकालीन संपर्क नंबर

    विदेश मंत्रालय ने Syria में मौजूद भारतीयों को दमिश्क स्थित भारतीय दूतावास के साथ संपर्क बनाए रखने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963993385973 (जो व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध है) और ईमेल hoc.damascus@mea.gov.in भी जारी किया है।

    Syria में चल रहा है गृह युद्ध

    आपको बता दें कि Syria में गृह युद्ध चल रहा है। सीरिया में जिहादी समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व में विद्रोही समूहों ने बड़ा हमला शुरू कर दिया है। इस हमले में अलेप्पो सहित कई प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है। गुरुवार को विद्रोही बलों ने आगे बढ़ते हुए सीरिया के चौथे सबसे बड़े शहर हामा पर कब्जा कर लिया। हामा में जीत विद्रोहियों के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है।

    अब विद्रोहियों की नजर होम्स पर है। यह Syria का एक प्रमुख शहर है। यदि विद्रोही होम्स पर कब्जा कर लेते हैं, तो इससे राष्ट्रपति बशर अल-असद के नियंत्रण वाले क्षेत्रों के बीच संपर्क कट सकता है। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो में होम्स के सैकड़ों निवासियों को रातों-रात अपने घरों को छोड़ते हुए देखा जा सकता है। विद्रोही दक्षिण की ओर बढ़ते हुए दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं। जिसके बाद सीरिया की स्थिति और अधिक अस्थिर हो गई है।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...