More
    HomeNationalTahawwur Rana ने 26/11 हमले में खुद की भूमिका से किया इनकार

    Tahawwur Rana ने 26/11 हमले में खुद की भूमिका से किया इनकार

    Published on

    spot_img

    मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) ने बड़ा खुलासा किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राणा ने 26/11 हमले में खुद की भूमिका से इनकार किया है. उसने हेडली को हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है. उसका कहना है कि हेडली ही इस हमले का असली मास्टरमाइंड है. उसका कहना है कि इस हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं है.

    पूछताछ में सामने आया कि तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को अपने परिवार की काफी चिंता है. वह अपने परिवार से बातचीत करना चाहता है. उसने भाई से बातचीत को लेकर जांच एजेंसी से प्रक्रिया के बारे में पूछा है. बताया जा रहा है कि NIA की हिरासत में राणा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है.

    पेन, पेपर और कुरान मांगा

    तहव्वुर राणा ने एनआईए के अधिकारियों से पूछताछ के दौरान पेन, पेपर और कुरान दिए जाने की मांग की थी. उसकी इन मांगों को पूरा किया गया है. बताया जा रहा है कि हिरासत में तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) जांच एजेंसी से बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है.

    सेंट्रलाइज्ड एसी बिल्डिंग में रखा गया

    तहव्वुर राणा का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है. जांच एजेंसी लगातार तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को 26/11 हमले में मिले सबूतों को दिखाकर उससे पूछताछ कर रही है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तहव्वुर राणा को यहां पर मौसम पसंद नहीं आ रहा है, जबकि उसे सेंट्रलाइज्ड एसी बिल्डिंग में रखा गया है.

    राणा अपने भाई से बात करना चाहता है

    राणा अपने भाई से बात करना चाहता है. कनाडा में उसका छोटा भाई रहता है. राणा इस दौरान अधिकारियों से भारत की न्यायिक प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है. मुंबई हमला 6 नवंबर 2008 को किया गया था. इस हमले में 10 आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस समेत कई जगहों पर हमला किया. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया. तहव्वुर राणा पर लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने के आरोप लगे हैं.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...