More
    HomeEntertainmentमध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'द साबरमती रिपोर्ट', सीएम Mohan Yadav...

    मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’, सीएम Mohan Yadav ने की फिल्म की तारीफ

    Published on

    spot_img

    गुजरात के गोधरा कांड को लेकर हाल ही में आई फिल्म ‘साबरमती’ को मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की जमकर तारीफ करते हुए राज्य में इसे टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साबरमती एक बहुत अच्छी फिल्म है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसे देखने जा रहा हूं। मैं अपने मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को भी अपने साथ ले जा रहा हूं। मैं बताना चाहता हूं कि हम इस फिल्म को टैक्स फ्री करने जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

    मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशलता से संभाला था घटना को- Mohan Yadav

    सीएम Mohan Yadav ने कहा कि अतीत के काल का वो ऐसा काला अध्याय है, जिसकी सच्चाई इस फिल्म को देखने के बाद समझ में आती है। राजनीति अपनी जगह है लेकिन वोटों की राजनीति के लिए इतना गंदा खेल खेलना बहुत खराब बात थी। मेरा मानना है कि उस समय प्रधानमंत्री मोदी तत्कालीन मुख्यमंत्री थे और उन्होंने बेहद कुशलता के साथ पूरी घटना को संभाला था। ऐसे में इस फिल्म की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

    यह फिल्म गोधरा कांड की सच्चाई दर्शाता है- विश्वास सारंग

    ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के बारे में मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसने गोधरा कांड के बारे में सच्चाई पेश की है। इस फिल्म के जरिये वास्तविक तथ्यों को जनता के सामने स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। गोधरा कांड में 59 लोगों की जान चली गई थी। ट्रेन में आग लगा दी गई थी।

    इस घटना की पूरी सच्चाई इस फिल्म के माध्यम से सामने आती है। यह अलग बात है कि उस समय कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने एक अलग कहानी बनाकर गुजरात को बदनाम करने की कोशिश की थी, जो अब स्पष्ट हो चुका है। कांग्रेस अक्सर बहुसंख्यक समुदाय को बदनाम करने के लिए इतिहास को बदलने की कोशिश करती है।

    PM मोदी ने भी की थी फिल्म की सराहना

    आपको बता दें कि गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था कि फेक नैरेटिव ज्यादा दिनों तक नहीं चलता। अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है।

    गोधरा कांड पर बनी है फिल्म

    आपको बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। यह दुखद घटना 27 फरवरी, 2002 को हुई थी। जिसमें झुलस कर 59 लोगों की मौत हो गई थी। फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री राशि खन्ना और विक्रांत मैसी पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं।

    15 नवंबर को फिल्म हो चुकी है रिलीज

    यह फिल्म भारत की सबसे विवादास्पद घटनाओं में से एक को दिखाती है। वहीं, फिल्म में अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने एक अंग्रेजी पत्रकार की भूमिका निभाई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स, विकिर फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...