More
    HomeEntertainmentTMKOC के निर्माता असित मोदी ने उत्पीड़न के आरोपों को बताया गलत

    TMKOC के निर्माता असित मोदी ने उत्पीड़न के आरोपों को बताया गलत

    Published on

    spot_img

    मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) लगातार विवाद में घिरा हुआ है। तारक मेहता शो से जुड़े कलाकार शो के निर्माताओं पर एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं।

    TMKOC शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिधवानी ने शो के निर्माताओं पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने बकाया राशि भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया था। अब निर्माता असित कुमार मोदी ने पलक के आरोपों को खारिज किया है। एक इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा कि हर कलाकार को समय पर भुगतान किया जाता है और उसे पर्याप्त छुट्टी दी जाती है।

    पलक के आरोपों को कानूनी तौर पर संभालेंगे- असित मोदी

    उन्होंने कहा कि पलक के शो को छोड़ने के बाद चिंता जताना अनुचित था। उन्होंने कहा कि अगर लोग शो छोड़ने से पहले अपनी चिंताएं शेयर करते तो मैं समझ जाता। समय पर भुगतान पर अपना बोलते हुए असित मोदी ने कहा कि हमारे साथ काम करने वाले हर कलाकार को समय पर भुगतान किया गया है। कुछ कलाकार 16 साल से हमारे साथ हैं और उन्हें कभी कोई समस्या नहीं हुई।

    असित मोदी ने कहा कि वे पलक के लगाए आरोपों को कानूनी तौर पर संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शो सेट पर अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाए गए है। जिसमें हर महीने 26 एपिसोड शूट करने के व्यस्त शेड्यूल के कारण कलाकारों के दूसरे प्रोजेक्ट लेने पर रोक शामिल है।

    असित मोदी ने आगे कहा कि 5-6 साल तक शो में काम करने के बाद इस तरह के आरोप लगाना दुखद है। अगर हमारे सेट पर माहौल वाकई खराब होता, तो कोई भी वहां एक साल से ज्यादा काम नहीं कर पाता। उन्होंने कई अभिनेताओं, तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स के उदाहरण दिए, जो बिना किसी शिकायत के सालों से शो से जुड़े हुए हैं।

    पलक सिधवानी ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप

    आपको बता दें कि पलक सिधवानी ने शो के मेकर्स पर दुर्व्यवहार और धमकियों का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि शो छोड़ने की इच्छा जताने के बाद उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। पलक के मुताबिक मेकर्स ने उन पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया और यहां तक कि उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की धमकी भी दी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद ही उन्हें 12 घंटे तक शूटिंग करने के लिए मजबूर किया गया है। पलक ने आरोप लगाया कि उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया गया है।

    शैलेश लोढ़ा भी लगा चुके है आरोप

    आपको बता दें कि पलक से पहले कई कलाकारों ने TMKOC के निर्माताओं के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इससे पहले अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने असित के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके अलावा TMKOC में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। शैलेश लोढ़ा ने उनके बकाया पैसे का भुगतान न करने का आरोप लगाया था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...