More
    HomeNationalप्रदेशUP Police Recruitment: यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर होगी भर्ती,...

    UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर होगी भर्ती, 20 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित

    Published on

    spot_img

    UP Police Recruitment: पुलिस में भर्ती होने की उम्मीद रखने वाले युवकों के लिए शानदार खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी है. इनमें से 20 फीसदी पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए जाएंगे.

    राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. सीएम ने कहा कि अगले दो सालों में यूपी पुलिस में 1 लाख युवाओं की भर्तियां की जाएंगी.

    रोजगार मेले में कानपुर दौरे पर आए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अगले दो साल में दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. इनमें से यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

    सीएम योगी ने कहा कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा निगरानी में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर कहीं से कोई भी परीक्षा में सेंध मारता पकड़ा गया, तो उसे उम्रकैद की सजा होगी. साथ ही 1 करोड़ रुपए का जुर्माना और संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी.

    योगी आदित्यनाथ इस मौके पर कानपुर में 1,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यमियों को ऋण और लगभग 8,000 युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित करने के कार्यक्रम में शामिल हुए.

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 745 करोड़ रुपए की तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया.

    उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश की जनता के वर्तमान और भविष्य, दोनों के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this