More
    HomeEntertainmentVanvaas का ट्रेलर हुआ रिलीज, नाना पाटेकर की धमाकेदार वापसी

    Vanvaas का ट्रेलर हुआ रिलीज, नाना पाटेकर की धमाकेदार वापसी

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की फिल्म Vanvaas का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वनवास फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    वनवास फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने की हैं। इस फिल्म का निर्माण और सह-लेखन भी अनिल शर्मा ने ही किया है। आपको बता दें कि अनिल शर्मा ने गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई है। Vanvaas फिल्म में नाना पाटेकर के साथ उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे।

    पिता के रोल में नजर आएंगे नाना पाटेकर

    ट्रेलर देख कर मालूम चलता है कि Vanvaas फिल्म में नाना पाटेकर ने एक पिता की भूमिका निभाई है। जिन्हें उसके बच्चों ने बुढ़ापे में घर से बाहर निकाल दिया है। ट्रेलर में दिखता है कि नाना पाटेकर के बच्चों ने उसे बनारस में अकेला छोड़ कर वापस चले गए है। नाना पाटेकर की याददाश्त भी ठीक नहीं है, मगर उसे उम्मीद है कि उसके बच्चे उसे लेने जरूर आएंगे।

    उत्कर्ष शर्मा निभा रहे ठग का किरदार

    इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा वीरू का किरदार निभा रहे हैं। वीरू एक छोटा-मोटा चोर और ठग है जो नाना पाटेकर की मदद करने के लिए आगे आता है। Vanvaas फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है कि वीरू नाना पाटेकर के किरदार को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि उसके बच्चे जानबूझकर उसे छोड़ गए हैं। मगर नाना पाटेकर इस बात को स्वीकार करने से इनकार कर देता है। इस दौरान नाना पाटेकर और वीरू के किरदार के बीच में बहस भी हो जाती है। इसके बाद वीरू उसे उसके बच्चों से मिलवाने का वादा करता है।

    नाना पाटेकर ने किया ट्रेलर शेयर

    नाना पाटेकर के बच्चों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करके उनकी संपत्ति हड़पने की योजना बना रहे होते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए नाना पाटेकर ने वनवास को प्यार, पछतावे और मुक्ति की कहानी बताया है। वनवास फिल्म का म्यूजिक मिथुन ने दिया है। वहीं, फिल्म में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा के अलावा राजपाल यादव, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और अश्विनी कालसेकर जैसे नाम शामिल हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    आपको बता दें कि नाना पाटेकर को आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...