More
    HomeHealth10000 Steps Daily चलने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

    10000 Steps Daily चलने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। आजकल फिटनेस ट्रैकर और स्वास्थ्य ऐप्स लोगों को (Walking 10000 Steps Daily) रोजाना 10,000 कदम चलने के लिए कहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या लॉजिक है? 1960 के दशक में एक जापानी कंपनी ने मैनपो-केई नामक एक पेडोमीटर (कदम गिनने वाला उपकरण) बनाया, जिसका मतलब 10,000 स्टेप्स मीटर है।

    अब सवाल यह है कि क्या 10,000 कदम चलना (Walking 10000 Steps Daily) फायदेमंद है? आइए, इसका जवाब जानते हैं। आधुनिक शोध से पता चलता है कि अधिक चलने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फिजिकल थेरेपिस्ट केली स्टर्म के अनुसार, रोजाना कदमों की संख्या बढ़ाने से मृत्यु दर कम होती है, हृदय संबंधी समस्याएं कम होती हैं और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। यह लाभ 7,500 से 10,000 कदम प्रतिदिन तक सबसे अधिक देखे गए हैं।

    रोजाना ज्यादा चलने से निष्क्रियता कम होती है और अच्छी आदतें बनती हैं। शोध में बताया गया है कि (10000 Steps Daily चलने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है)10,000 कदम चलने का लक्ष्य लोगों को टीवी देखने या मोबाइल स्क्रॉलिंग जैसी बेकार की आदतों से बचने में मदद कर सकता है। इससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आलस्य दूर होता है, जिससे शरीर सक्रिय रहता है और कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

    वर्ष 2022 में सर्कुलेशन नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, हर हफ्ते 150 से 300 मिनट तक मध्यम व्यायाम करने से हृदय रोग से मृत्यु का खतरा 22 प्रतिशत से 31 प्रतिशत तक कम हो सकता है। वहीं, 2023 में जेएएमए ओंकोलॉजी में छपे एक शोध में बताया गया है कि एक से दो मिनट की तेज चाल से भी कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

    कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि जरूरी नहीं कि 10,000 कदम ही चला जाए, इससे ज्यादा भी चला जा सकता है। अधिक सक्रिय रहना निश्चित रूप से सेहत के लिए फायदेमंद है और इससे उम्र बढ़ाई जा सकती है।

    –आईएएनएस

    डीएससी/सीबीटी

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...