बॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘Yeh Jawaani Hai Deewani’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
धर्मा मूवीज ने घोषणा करते हुए कहा कि नए साल पर ‘Yeh Jawaani Hai Deewani’ फिल्म रि- रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है। ‘Yeh Jawaani Hai Deewani’ 3 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
धर्मा मूवीज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
धर्मा मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। शुक्रवार को निर्माता ने खबर को साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा कि हम सब बेहद खुशी के साथ रहे हैं क्योंकि #YehJawaaniHaiDeewani 3 जनवरी को फिर से रिलीज हो रही है। तारीख याद रखिए।”
फैंस में दौड़ी खुशी की लहर
फिल्म मेकर्स के इस पोस्ट के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई फैंस ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया के बारे में पूछा। कहां से और कब टिकट बुक करें?”, जबकि एक फैन ने कहा, “कोई जाए या न जाए, मैं तो जरूर जाऊंगी।” एक और फैन ने लिखा कि “मेरी आत्मा फिर से आ रही है।” एक अन्य फैन ने “बनी और उसकी गैंग” के वापस आने को लेकर अपनी खुशी जताई।
Yeh Jawaani Hai Deewani साल 2013 में हुई थी रिलीज
ये जवानी है दीवानी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म ने प्यार और दोस्ती जैसे विषयों को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया था। जिसके कारण युवाओं में यह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ कल्की कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने न सिर्फ अपनी दिल छूने वाली कहानी से दर्शकों को बांधा था। इस फिल्म का संगीत और डॉयलोग ने भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई।
इस फिल्म ने जीवन की यात्रा, प्यार और दोस्ती के रिश्तों को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। अब जब यह फिल्म सिनेमाघरों में वापस आ रही है, तो निश्चित रूप से पुराने फैंस के लिए यह एक शानदार अनुभव होगा। साथ ही नई पीढ़ी के लिए भी यह फिल्म एक बेहतरीन मौका होगा।


