दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। AAP ने मटिया महल सीट से उम्मीदवार बदल दिया है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की सीट की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिया है। आज AAP ने मटिया महल सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब इस सीट से आले मोहम्मद इकबाल को प्रत्याशी बनाया है। यहां से पार्टी ने इकबाल के पिता और विधायक शोएब इकबाल को टिकट दिया था। आले इकबाल MCD के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।
कौन हैं आले मोहम्मद इकबाल?
आले मोहम्मद इकबाल मटिया महल के वार्ड नंबर 76 से पार्षद हैं। वो साल 2023 में दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि शोएब इकबाल 6 बार से विधायक हैं। वहीं आले मोहम्मद इकबाल ने साल 2012 से ही लगातार MCD के पार्षद रह चुके हैं। साल 2022 में हुए MCD चुनाव में इकबाल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पार्षद बने थे।
AAP ने 4 सीट पर विधायक के परिवार वालों को दिया है टिकट
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चार विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक के परिवार वालों को उम्मीदवार बनाया है। AAP ने कृष्णा नगर सीट से विधायक एसके बग्गा की जगह उनके बेटे विकास बग्गा को टिकट दिया है। इसी तरह चांदनी चौक सीट से प्रह्लाद साहनी की जगह उनके बेटे पुरुनद्वीप साहनी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, उत्तम नगर सीट से विधायक नरेश बाल्यान की पत्नी पूजा बाल्यान को उम्मीदवार बनाया गया है।


