More
    HomeEntertainmentAjay Devgn की फिल्म Raid 2 इस दिन होगी रिलीज, अभिनेता ने...

    Ajay Devgn की फिल्म Raid 2 इस दिन होगी रिलीज, अभिनेता ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड के सुपर स्टार Ajay Devgn की फिल्म रेड-2 जल्द ही रिलीज होने वाली है।

    Ajay Devgn ने अपनी नई फिल्म रेड-2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं। इंस्टाग्राम पर रेड 2 का पोस्टर शेयर करते हुए Ajay Devgn ने कैप्शन में लिखा कि अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू होगा। उन्होंने आगे लिखा कि रेड 2 को 1 मई 2025 को रिलीज किया जाएगा।

    Raid फिल्म की सीक्वल है Raid 2

    आपको बता दें कि रेड-2 फिल्म के नवंबर 2024 में रिलीज होने की खबर सामने आई थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। रेड-2 फिल्म साल 2018 में आई रेड की सीक्वल है। रेड फिल्म को लोगों ने काफी पंसद किया था।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था। रेड 2 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में मुख्य भुमिका बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर निभीएंगी। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, वरुण शर्मा, अरबाज खान भी नजर आएंगे। रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी राज कुमार गुप्ता के साथ आदित्य बेलनेकर, रितेश शाह ने लिखी है।

    Ajay Devgan की चार सीक्वल फिल्में होने वाली है रिलीज

    आगामी सालों में Ajay Devgn की कई सारी फिल्मों के सीक्वेल रिलीज होने वाले है। ‘दृश्यम 2’ से लेकर ‘सिंघम अगेन’ की सफलता के बाद अजय देवगन की चार और सीक्वल फिल्में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि साल 2025 में Ajay Devgn की फिल्म ‘रेड 2’ के अलावा ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी रिलीज होने की संभावना है। वहीं, Ajay Devgn ‘वो दे दे प्यार दे 2’ और ‘गोलमाल 5’ की भी शूटिंग जल्द ही शुरुआत करने वाले हैं। अजय देवगन की अभी तक की सभी सीक्वेल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this