भारत और बांग्लादेश के बीच में कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आकाश दीप (Akash Deep) ने अपनी गेंदबाजी से गदर मचा दिया है। आकाश दीप ने मैच के दौरान एक अपील की, जिसके बाद ये क्रिकेटर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…
भारत और बांग्लादेश के बीच में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। मेजबान भारत इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया था। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच का कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहा है।
बता दें कि काफी लंबे समय बाद कानपुर में कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने के इरादे से टीम इंडिया उतरी है। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के लंच तक का खेल हो चुका है। बांग्लादेश 2 विकेट खोकर 50 रन बना पाई है।
आज सुबह से ही इंडिया के गेंदबाज बांग्लदेश के बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रखे हुए हैं। अभी तक के मैच में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय गेंदबाज आकाश दीप (Akash Deep) ने 13 बॉल में बांग्लादेश के 2 बल्लेबाजों को आउट कर दिया है।
आकाश दीप ने पहले जाकिर हसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों में कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। वहीं दूसरी छोर से शादमान इस्लाम को LBW आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया।
दोनों ओपनर को आउट कर आकाश दीप (Akash Deep) ने मैच में जान फूँक दी है। बांग्लादेश टीम का पहला विकेट 26 रन के स्कोर पर गिरा। जाकिर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद आकाश दीप (Akash Deep) ने शादमान इस्लाम को LBW आउट कर पवेलियन भेज दिया। शादमान 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर बनाकर आउट हुए।
आकाश दीप (Akash Deep) ने बांग्लादेशी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को ऑफ स्टंप के करीब गुड लेथ गेंद डाली थी। गेंद पिच पर गिरकर अंदर की तरफ आई, बैटर ने फ्लिक करने का प्रयास किया लेकिन गेंद पैड पर जाकर लगी। जिसके बाद आकाश दीप (Akash Deep) ने LBW आउट की अपील की।
अंपायर ने अपील को स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया और फिर थर्ड अंपायर ने देखा तो पता चला कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी। जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और शादमान इस्लाम को आउट देना पड़ा।
अंपायर के फैसले को देखकर कोहली और रोहित की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। दोनों का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आकाश दीप (Akash Deep) के रिव्यू लेने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को मनाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


