More
    HomeSportsIndVsBan: लगातार गेंदों पर विकेट लेकर छा गए आकाश दीप!

    IndVsBan: लगातार गेंदों पर विकेट लेकर छा गए आकाश दीप!

    Published on

    spot_img

    IndVsBan TEST: चेन्नई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया के आकाश दीप (Akash Deep) ने लगातार दो विकेट लेकर मेहमान टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

    टेस्ट मैच के दूसरे दिन (शुक्रवार को) आकाश दीप ने 9वें ओवर में लगातार बॉल पर विकेट लिए। उन्होंने पहली गेंद पर जाकिर हसन और दूसरी बॉल पर मोमिनुल हक को बोल्ड किया। जाकिर 3 जबकि मोमिनुल बिना खाता खोले आउट हुए।

    चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम पहली पारी में ही पूरी तरह लड़खड़ा गई। 13वें ओवर तक बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई। लंच टाइम तक भारतीय टीम 350 रन से आगे रही।

    टीम इंडिया के इस प्रदर्शन में आकाश दीप के अलावा जसप्रीत बुमराह का भी यहां योगदान रहा। बुमराह ने बांग्लादेश के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। रवींद्र जडेजा ने भी 2 विकेट हासिल किए हैं।

    इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में 376 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के हसन महमूद ने 5 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही हसन भारत में एक मैच में 5 विकेट हासिल करने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए।

    टीम इंडिया के बड़े स्कोर में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का यहां योगदान रहा। अश्विन ने 113 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि जडेजा 86 रन पर आउट हुए।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this