More
    HomeEntertainmentसंध्या थिएटर घटना पर Allu Arjun किया रिएक्ट, कहा- मेरे ऊपर लगाए...

    संध्या थिएटर घटना पर Allu Arjun किया रिएक्ट, कहा- मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत है…

    Published on

    spot_img

    साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाई हुई है। वहीं, अल्लू अर्जुन की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। Allu Arjun ने अपने ऊपर लगे आरोपो पर रिएक्ट किया है।

    पुष्पा 2 के स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, एक बच्चा घायल हो गया था। इसी मामले में हैदराबाद पुलिस ने Allu Arjun को गिरफ्तार किया था।

    Allu Arjun को एक रात जेल में बिताना पड़ा था। अब यह मामला तेलंगाना विधानसभा में भी उठाया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि एक्टर को जब पुलिस वालों ने जब जानकारी दी कि बाहर भगदड़ मच गई है, तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए बोला कि अब फिल्म हिट होने वाली है।

    Allu Arjun ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    अल्लू अर्जुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन सभी आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने शनिवार शाम जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर में मची भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

    मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है- Allu Arjun

    अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बहुत सी गलत सूचनाएं है कि मैंने हादसा के बाद एक खास तरीके व्यवहार किया था। ये सभी आरोप गलत हैं, यह अपमानजनक है और चरित्र हनन है। मेरे बारे में बहुत सी गलत सूचनाएं चल रही हैं, बहुत से झूठे आरोप, खास तौर पर चरित्र हनन के लगाए जा रहे है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सच में कोई भी दोषी नहीं है। मुझे सच में लगता है कि किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। मैं यहां पर किसी विभाग या सरकार को दोषी ठहराने नहीं आया हूं।

    मैं सच में सरकार का आभारी हूं- Allu Arjun

    इसके बाद अल्लू अर्जुन ने कहा कि मैं सच में सरकार का आभारी हूं, क्योंकि वे फिल्म उद्योग का बहुत समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे ऐसी जानकारी मिली है कि थिएटर जाते समय मैं बहुत गैर जिम्मेदार था, यह बिल्कुल भी सच नहीं है।

    इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने भगदड़ में घायल हुए बच्चे को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा बच्चे के हेल्ड के बारे में मुझे हर घंटे अपडेट मिल रहा हैं। वह इम्प्रूव कर रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बच्चा जल्द ही ठीक हो जाएगा।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...