More
    HomeEntertainmentPushpa 2: Allu Arjun गिरफ्तार, जानें किस धारा के तहत हुए हैं...

    Pushpa 2: Allu Arjun गिरफ्तार, जानें किस धारा के तहत हुए हैं गिरफ्तार!

    Published on

    spot_img

    पुष्पा 2 के एक्टर और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार Allu Arjun को 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    शुक्रवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने Allu Arjun के घर पहुंची थी। इसके बाद Allu Arjun को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। एक्टर ने कोर्ट से अनुरोध किया कि उनके खिलाफ दर्ज FIR से उनका नाम हटा दिया जाए।

    संध्या थिएटर में मची थी भगदड़

    Allu Arjun 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में गए हुए थे। संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग चल रही थी। अल्लू अर्जुन के अचानक पहुंचने के कारण थिएटर में भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में 39 साल की महिला की मौत हो गई थी। इसी विवाद में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    Allu Arjun पर लगी हैं चार धाराएं

    हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ चार धाराओं में मामला दर्ज किया था। अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की अधिनियम की धारा 105, 118 (1) और 3/5 लगी हैं। अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर जमानती वॉरेंट निकला है। आपको बता दें कि धारा 105 एक गैर जमानती अपराध है। जिसमें दोषी पाए जाने पर 5 से 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।  

    Allu Arjun ने पीड़ित परिवार को दिया था मुआवजा

    अल्लू अर्जुन ने भगदड़ में हुई मौत के बाद दुख और पीड़ा जताया था। उन्होंने पीड़ित परिवार से माफी भी मांगी थी। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मुआवजा और इलाज का भी वादा किया था। Allu Arjun ने पीड़ित परिवार को मदद के तौर पर 25 लाख रुपए भी दिए थे। चिक्कड़पल्ली थाने में अल्लू अर्जुन के खिलाफ पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this