बॉलीवुड के मशहूर सिंगर AR Rahman और उनकी पत्नी सायरा बानो का तलाक होने वाला है। हाल ही में कपल ने तलाक लेने की बात को सार्वजनिक किया था।
AR Rahman की पत्नी सायरा बानो ने पहली बार तलाक की वजह बताया है। आपको बता दें कि एआर रहमान और उनकी पत्नी ने शादी के 29 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। इस दौरान एआर रहमान ने अपनी शादी को एक अंत बताया था।
AR Rahman हीरा हैं- सायरा बानो
सायरा बानो ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर अपना बयान दिया है। सायरा बानो ने एक्स पति एआर रहमान के बारे में बात की है। सायरा बानो ऑडियो में कह रहीं हैं, मैं सायरा रहमान, मैं अभी मुंबई में हूं। मैं यहा पिछले कुछ समय से हूं, क्योंकि मैं पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं हूं, यही कारण है कि मैं एआर रहमान से ब्रेक ले रही हूं। वे दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं। मैं यूट्यूब, यूट्यूबर्स और तमिल मीडिया से मेरी दरख्वास्त है कि एआर रहमान के खिलाफ कुछ भी गलत मत कहिए। वे एक हीरा हैं।
प्राइवेसी का ध्यान दें- सायरा बानो
सायरा बानो ने आगे कहा कि मेरे हेल्थ इश्यू के कारण मैं चेन्नई नहीं जा पाई। अगर मैं चेन्नई में नहीं होती, तो लोग आश्चर्य करते हैं कि सायरा कहां है। मैं यहां इलाज करवा रही हूं, मैं जल्द ही चेन्नई वापस लौटूंगी। सायरा ने मीडिया और सभी जनता से अनुरोध किया है कि वे सब प्राइवेसी का ध्यान दें। उन्होंने कहा कि एआर रहमान बहुत अच्छे इंसान हैं। वे जैसे हैं, उन्हें रहने दें। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। उनका नाम खराब करने की आवश्यकता नहीं है।
1995 में हुई थी AR Rahman की शादी
AR Rahman ने साल 1995 में सायरा बानो से शादी की थी। रहमान और सायरा बानो की शादी अरेंज मैरेज थी। एआर रहमान और सायरा बानो के तीन बच्चे हैं। हाल ही में एआर रहमान और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी खातीजा की शादी की है। AR Rahman को कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। जय हो गाने के लिए उन्हें ऑस्कर पुरस्कार भी मिल चुका है। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक एआर रहमान की कुल संपत्ति 280 मिलियन यानी 2100 करोड़ है।


