More
    HomeSportsRobin Uthappa के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा...

    Robin Uthappa के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

    Published on

    spot_img

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर Robin Uthappa के खिलाफ पीएफ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

    Robin Uthappa का यह वारंट PF रिजनल कमीशनर शादाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है। रिजनल कमीशनर ने पुलकेशिनगर पुलिस को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    Robin Uthappa पर लगा है 23 लाख के धोखाधड़ी का आरोप

    रॉबिन उथप्पा ने एक निजी फर्म सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड खोला था। उथप्पा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ काटे है। लेकिन उन रकमों को समय पर पीएफ खाते में जमा नहीं कराया गया है। इसके कारण लगभग 23 लाख रुपए का धोखाधड़ी किया गया है।

    दुबई में हैं Robin Uthappa

    रिजनल कमीशनर ने 4 दिसंबर को एक पत्र के माध्यम से पुलिस को यह वारंट जारी करने का निर्देश दिया था। लेकिन जब पुलिस ने उथप्पा के पिछले पते पर वारंट भेजा, तो उथप्पा वहां नहीं थे। अधिकारियों ने कहा, “4 दिसंबर को जारी किया गया वारंट वापस लौटा दिया गया है। क्योंकि उथप्पा पुलकेशिनगर के अपने पुराने पते पर नहीं मिले।” इसके बाद पता चला कि उथप्पा और उनका परिवार फिलहाल दुबई में रह रहे हैं।

    वारंट में यह भी लिखा गया है कि पीएफ राशि का भुगतान नहीं करने के कारण प्रभावित कर्मचारियों के खातों का निपटान नहीं हो सका। पुलिस को यह निर्देश दिया गया है कि वे रॉबिन उथप्पा को गिरफ्तार करें और 27 दिसंबर तक वारंट को वापस करें।

    Robin Uthappa ने भारत के लिए खेले हैं 59 मैच

    आपको बता दें कि रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उथप्पा ने 54 एकदिवसीय मौच में 1,183 रन बनाए है। जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। उथप्पा ने IPL में भी उन्होंने कई टीमों के लिए खेला था। IPL में उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के लिए खेला है।

    साल 2014 में KKR के विजेता टीम का हिस्सा थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में पहचान दिलाई थी। अधिकारियों का प्रयास है कि वे जल्द से जल्द उथप्पा का पता लगाकर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...