More
    HomeNationalArvind Kejriwal के 'रामायण ज्ञान' Delhi में शुरू हुई 'महाभारत', BJP ने...

    Arvind Kejriwal के ‘रामायण ज्ञान’ Delhi में शुरू हुई ‘महाभारत’, BJP ने बताया ‘चुनावी हिंदू’

    Published on

    spot_img

    Arvind Kejriwal Ramayan: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी सभा में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र घिरते नजर आ रहे हैं। उनके बयान के बाद बीजेपी उनपर हमलावर है। दरअसल, केजरीवाल ने सीता हरण की कहानी सुनाते हुए कुछ तथ्यात्मक गलतियां कीं थीं, जिससे बीजेपी के नेता उन्हें ‘चुनावी हिंदू’ बताकर तंज कस रहे हैं। केजरीवाल ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज-कल इनको झुग्गी वालों से बहुत प्यार हो गया है। ये लोग झुग्गियों में जा-जाकर सो रहे हैं। दस साल नहीं सोए, अब एक महीने से जा-जाकर सो रहे हैं। इनको आप से प्यार नहीं है, इनको आपके वोट से प्यार है। और चुनाव के बाद ये आपकी सारी जमीन बेच देंगे, अगर आपने गलत बटन दबा दिया तो। इनकी नजर आपकी जमीन के ऊपर है। ये सारे झुग्गी वालों को एक साल में खत्म कर देंगे और आपकी जमीनें बड़े-बड़े बिल्डरों को दे देंगे, बचकर रहना।’

    अरविंद केजरीवाल आगे कहते हैं, ‘एक दिन भगवान राम खाने का इंतजाम करने जंगल में गए। माता सीता को अपनी झोपड़ी में छोड़ गए और लक्ष्मण से बोले कि तू सीता माता की रक्षा करेगा। इतने में रावण आया सोने का हिरण बनके। हालांकि, पूर्व सीएम ने यह भी कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था, जबकि असल में हिरण का भेष मारीच ने धरा था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम खाने का इंतजाम करने जंगल में गए थे, जबकि वह वास्तव में सोने के हिरण का पीछा कर रहे थे।

    दिल्ली चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल के रामायण ज्ञान पर महाभारत शुरू हो गई है। उधर, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल की रामायण की गलत व्याख्या पर तीखा प्रहार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आज हमने भगवान से कहा है कि दिल्लीवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। एक व्यक्ति जिसने दिल्ली का नेतृत्व किया है ऐसे अधर्मी ने रामायण की गलत व्याख्या की और रामायण का मजाक उड़ाया ये निंदनीय हैं। उपवास इसलिए है कि मेरे दिल्ली वासी सुखी और शांति से रहें।’

    वहीं, प्रवेश वर्मा ने लिखा, ‘यह चुनावी हिंदू का फर्जी ज्ञान है। ऐसे बयान से जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।’ राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के इस दावा पर पलटवार किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते लिखा, ‘श्री राम वन में जब खाना ढूंढने गए तो रावण सोने का हिरण बनकर आया’ ये कौन-सी रामायण में लिखा है केजरीवाल जी। रामायण में तो राक्षस मारीच रावण के साथ आया था और उसने सोने के हिरण का रूप लिया था। सीता माता ने लक्ष्मण जी से नहीं, श्री राम से सोने का हिरण लाने के लिए कहा था। आप चुनाव आते ही हिंदू बन जाते हैं, आज आपसे रट्टा लगाने में थोड़ी गलती हो गई।

    पूर्व सीएम के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक केजरीवाल की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, इस बयान और उससे जुड़ी गलतियों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा चुनाव प्रचार में बड़ा विषय बन सकता है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। बताते चलें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ 67 सीटें जीती थीं। तब बीजेपी ने तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। जबकि दोनों ही चुनाव में कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई थी।

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...