More
    HomeNational'महिला हूँ, माल नहीं…' Shaina NC को ऐसा क्यों कहना पड़ा?

    ‘महिला हूँ, माल नहीं…’ Shaina NC को ऐसा क्यों कहना पड़ा?

    Published on

    spot_img

    मुंबादेवी से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी (Shaina NC) का कहना है कि यूबीटी गुट के सांसद अरविंद सावंत ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच एक महिला उम्मीदवार को ‘माल’ कहे जाने पर सियासी पारा चढ़ गया है।

    शुक्रवार को चुनाव प्रचार करते हुए सावंत ने शाइना एनसी (Shaina NC) को ‘माल’ कहा। सावंत ने शाइना एनसी का नाम लिए बिना कहा, “यहां इंपोर्टेड माल काम नहीं करता, केवल ओरिजिनल माल ही काम करता है। हमारे पास ओरिजिनल माल है।”

    सावंत के इस बयान के बाद शाइना एनसी (Shaina NC) ने अपनी प्रतिक्रिया की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “महिला हूँ, माल नहीं…”। शाइना एनसी ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

    शाइना एनसी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जो लोग महिलाओं को माल कहते हैं…उनका विरोध एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ है जो प्रोफेशनल है और पिछले 20 वर्षों से राजनीति में काम कर रहा है…महाराष्ट्र के मतदाता कभी भी शिवसेना (यूबीटी) को वोट नहीं देंगे।”

    शिवसेना उम्मीदवार ने शरद पवार, उद्धव ठाकरे, संजय राउत और नाना पटोले की इस मामले पर चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

    उन्होंने कहा, “यह अरविंद सावंत और उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें लगता है कि मुंबादेवी की हर महिला माल है? उन्होंने 2014 और 2019 में मोदी के नाम पर जीत हासिल की है और अब वह मुंबादेवी की महिलाओं को माल कह रहे हैं। “

    अपने बयान पर हंगामा बढ़ता देख अरविंद सावंत ने कहा- “शाइना एनसी अभी एक नैरेटिव सेट करना चाहती हैं। दरअसल मैंने जो कहा, उस पूरी बात को समझना चाहिए। वह (शाइना) उस विधानसभा में नहीं रहती हैं। अपने 55 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी किसी महिला का अपमान नहीं किया। मैंने हमेशा एक महिला की विनम्रता का सम्मान किया है।”

    इस बीच, शाइना (Shaina NC) ने शुक्रवार सुबह एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से उनके शिवाजी पार्क स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह दिवाली के बाद शिष्टाचार मुलाकात है।

    कई दशकों तक बीजेपी कार्यकर्ता रहीं शाइना एनसी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना में शामिल हो गईं और फिर उन्हें मुंबादेवी से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट मिला। उनका मुकाबला कांग्रेस के अमीन पटेल से है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...