More
    HomeNationalGiriraj Singh से मिले असदुद्दीन ओवैसी, रखी ये मांगे

    Giriraj Singh से मिले असदुद्दीन ओवैसी, रखी ये मांगे

    Published on

    spot_img

    बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की मुलाकात हुई है।

    दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद तस्वीर जारी की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि ये दोनों नेता अक्सर एक-दूसरे पर तीखा बयान बाजी करते रहते हैं।

    Giriraj Singh और ओवैसी की हुई मुलाकात

    ओवैसी ने Giriraj Singh से दिल्ली में उनके ऑफिस में मुलाकात की थी। ओवैसी और Giriraj Singh की मुलाकात मालेगांव के पावरलूम उद्योग के संबंध में हुई थी। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मालेगांव से विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी और AIMIM के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील भी मौजूद थे।

    ओवैसी ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा था कि मालेगांव के पावरलूम लाखों लोगों के रोजगार का जरिया है। हम टेक्सटाइल मंत्री से इसी सिलसिले में मिलने गए थे। हमारे घर में हो रही दावत का न्योता देने नहीं गए थे। एक सांसद के तौर पर मेरा फर्ज बनता है।

    मोदी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखती है- Giriraj Singh

    दरअसल असदुद्दीन ओवैसी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे समस्याओं पर गौर करेंगे और उसके समाधान का प्रयास करेंगे। वहीं इस मुलाकात को लेकर गिरिराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि ओवैसी और उनकी टीम ने टेक्सटाइल मंत्रालय के कार्यालय का दौरा किया और बुनकरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

    मोदी सरकार समाज के हर वर्ग का ध्यान रख रही है और ये बैठक इस बात का उदाहरण है कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मुद्दा लाखों लोगों के रोजगार से जुड़ा हुआ है, जो ओवैसी के लिए महत्वपूर्ण था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this