More
    HomeEntertainmentBaby John ने पहली दिन 12.5 करोड़ रुपए कमाई की, पुष्पा 2...

    Baby John ने पहली दिन 12.5 करोड़ रुपए कमाई की, पुष्पा 2 ने दी कड़ी टक्कर

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म Baby John क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई। वरुण धवन स्टारर “बेबी जॉन” ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी।

    Baby John ने भारत में पहले दिन लगभग 12.5 करोड़ रुपए की कमाई की। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि क्रिसमस के छुट्टियों के कारण “बेबी जॉन” अच्छा कलेक्शन कर लेगी। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया। बेबी जॉन अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” को पछाड़ने में भी सफल नहीं रही।

    पुष्पा 2 ने की 19 करोड़ की कमाई

    पुष्पा 2 ने अपने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपए की कमाई की। “पुष्पा 2” और “मुफासा” की सफलता ने “बेबी जॉन” की कमाई पर काफी असर डाला है। Baby John के रिलीज के दिन हिंदी पट्टी में इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 24.97 फीसदी थी। वहीं, शाम की शो में 30.89 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

    आपको बता दें कि Baby John ने वरुण धवन के पिछले पांच सालों में सबसे बेहतरीन ओपनिंग दर्ज करने वाली फिल्म बन गई है। वरुण धवन की फिल्म “भेड़िया” ने पहले दिन 7.48 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, “जुगजुग जियो” ने पहले दिन 9.28 करोड़ रुपए कमाए थे।

    थेरी की रीमेक है Baby John

    Baby John वरुण धवन का डिजिटल वेंचर “सिटाडेल: हनी बनी” के बाद सिनेमाघरों में वापसी है। सिटाडेल अक्टूबर में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को काफी कंपटीशन देखने को मिला था। “बेबी जॉन” का निर्देशन कलीस ने किया है। वहीं, फिल्म का सह-निर्माण एटली और प्रिया एटली ने मिलकर किया है। वरुण धवन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म तमिल हिट “थेरी” का हिंदी रीमेक है। थेरी में विजय थलापति ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this