More
    HomeEntertainmentथलापति विजय ने Baby John को दी 'ब्लॉकबस्टर सफलता' की शुभकामनाएं, एटली,...

    थलापति विजय ने Baby John को दी ‘ब्लॉकबस्टर सफलता’ की शुभकामनाएं, एटली, वरुण धवन ने दी प्रतिक्रिया

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म Baby John आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार विजय थलापति ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Baby John की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। विजय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया है। विजय ने Baby John के निर्देशक एटली और अभिनेता वरुण धवन को ‘ब्लॉकबस्टर सफलता’ की शुभकामनाएं दी है। विजय का यह समर्थन और आशीर्वाद फिल्म के लिए एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

    विजय ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

    विजय ने अपने पोस्ट में लिखा कि सभी को शुभकामनाएं एटली, वरुण धवन कालीस और पूरी Baby John की टीम को कल रिलीज होने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं। आपको सभी को एक ब्लॉकबस्टर सफलता मिले। विजय के इस पोस्ट के बाद वरुण धवन और एटली ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

    वरुण धवन ने एक्स पर लिखा कि धन्यवाद थलापति विजय सर। हम हमेशा आपके बच्चे की तरह रहेंगे। वहीं, अटली ने भी विजय का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “लव यू ना। बहुत-बहुत धन्यवाद। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।

    थेरी की रीमेक है Baby John

    विजय और एटली के बीच की यह दोस्ती पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। इन दोनों की जोड़ी ने साल 2016 की हिट फिल्म ‘थेरी’ में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में विजय ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। जो अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या का बदला लेने की कोशिश करता है। ‘थेरी’ को समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। आपको बता दें कि बेबी जॉन फिल्म थेरी की रीमेक है।

    वरुण धवन निभा रहे हैं मुख्य किरदार

    निर्देशक कालिस ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। इस फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। साथ ही फिल्म में सान्या मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बेबी जॉन में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...