More
    HomeEntertainmentथलापति विजय ने की Baby John के ट्रेलर की तारीफ, वरुण धवन...

    थलापति विजय ने की Baby John के ट्रेलर की तारीफ, वरुण धवन के रोल को भी सराहा

    Published on

    spot_img

    अभिनेता थलापति विजय ने हाल ही में वरुण धवन की फिल्म Baby John के ट्रेलर को देखा और सराहा। फिल्म के निर्देशक कलीस ने इस बारे में बताया है।

    थलापति विजय फिल्म की अनूठी प्रस्तुति से बहुत प्रभावित हुए है। Baby John साल 2016 में आई एटली की तमिल फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है। आपको बता दें कि थेरी में थलापति विजय ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म के हिंदी रीमेक में वरुण धवन नजर आएंगे।

    विजय सर ने वरुण धवन के काम को सराहा- कलीस

    कलीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एटली सर ने मुझे विजय सर से मिलवाया था, क्योंकि वे उनके साथ काम कर चुके है। हमारी मुलाकात बहुत ही गर्मजोशी से हुई थी। बाद में, हमने उन्हें फिल्म का ट्रेलर दिखाया और विजय सर ने उसे देखकर बहुत तारीफ किए। उनसे तारीफ सुनकर मेरा दिन बन गया। विजय सर ने वरुण धवन की परफॉर्मेंस और उसे प्रस्तुत करने के तरीके की भी सराहना की हैं।”

    कलीस ने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए केरल को चुना क्योंकि “हम किसी आम स्थान पर फिल्म को नहीं शूट करना चाहते थे, जो पहले से दर्शकों को दिखाए जा चुके हों। हम कुछ नया चाहते थे, इसलिए वरुण का किरदार केरल में सेट किया गया है। हम ने बेबी जॉन में केरल को पहले कभी न देखे गए तरीके से प्रस्तुत किया है।”

    Baby John में हैं सलमान खान का कैमियो

    जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या वह फिल्म में तमिल अभिनेता विजय को एक कैमियो में लाने का सोच रहे हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि “नहीं, इस फिल्म में सलमान खान का एक बड़ा कैमियो है, जो दर्शकों को जरूर खुश करेगा। हम उन्हें लाना चाहते थे, लेकिन उस समय वे अपनी राजनीतिक करियर में व्यस्त थे।”

    25 दिसंबर को होगी फिल्म रिलीज

    आपको बता दें कि इससे पहले, शाहरुख खान ने भी बेबी जॉन के ट्रेलर की सराहना की थी। शाहरुख खान ने बेबी जॉन की पूरी टीम के प्रयासों को सराहा था। उन्होंने वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी जैसे स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ की थी। शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि “क्या शानदार ट्रेलर है। शानदार काम, मैं फिल्म देखने का इंतजार कर रहा हूं। कालीस आपकी बेबी जॉन बिल्कुल आपकी तरह ऊर्जा से भरी और एक्शन से भरपूर है। फिल्म के लिए सभी को शुभकामनाएं।

    आपको बता दें कि Baby John फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बेबी जॉन का निर्माण एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने मिलकर किया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...