More
    HomeEntertainmentVarun Dhawan की फिल्म Baby John का ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान खान...

    Varun Dhawan की फिल्म Baby John का ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान खान भी आएंगे नजर

    Published on

    spot_img

    वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म Baby John का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।

    Baby John के ट्रेलर में दर्शकों को एक्शन, रोमांच और ड्रामा देखने को मिलेगा। बेबी जॉन फिल्म में वरुण धवन के अलावा वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कैलिस ने किया है।

    जैकी श्रॉफ ने किया है दमदार अभिनय

    ट्रेलर देखकर मालूम चलता है कि वरुण धवन ने सत्य वर्मा की दुनिया को बखूबी निभाया है। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन, मनोरंजन, हास्य और म्यूजिक का बेजोड़ मेल देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में वरुण धवन का दमदार एक्शन सीन देखने को मिला है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ का भी दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है।

    जैकी श्रॉफ अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को बांधे रखते हैं। ट्रेलर में हर एक फ्रेम ऊर्जावान और शक्तिशाली नजर आ रहा है। एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ फिल्म की संगीत भी दमदार है, जो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देती है। बेबी जॉन का ट्रेलर देखकर नजर आ रहा है कि विजुअल्स और परफॉर्मेंस के चलते यह फिल्म के हिट होने की पूरी संभावना है।

    Baby John में सलमान खान का आएंगे नजर

    बेबी जॉन फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। दर्शकों को इस कैमियो को देखने के लिए क्रिसमस तक इंतजार करना होगा। यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने कहा कि मैं Baby John का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह फिल्म काफी गहरी और शक्तिशाली है और इस किरदार को निभाने का अनुभव अद्भुत रहा है। ट्रेलर में जो झलक देखने को मिली है, वह सिर्फ इस कहानी की गहराई और भावनाओं का एक छोटा सा हिस्सा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखेंगे और इसका भरपूर आनंद लेंगे।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this