More
    HomeEntertainmentBaby John का टीजर हुआ रिलीज, पहली बार खाकी वर्दी में नजर...

    Baby John का टीजर हुआ रिलीज, पहली बार खाकी वर्दी में नजर आएंगे Varun Dhawan

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्टर Varun Dhawan की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टेस्टर कट आज रिलीज हुआ है।

    टीजर देखकर यह फिल्म एक रोमांचक पारिवारिक एंटरटेनर लगता है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर का भरपूर मिश्रण है। बेबी जॉन में बेहतरीन संगीत और शानदार कास्ट ने इस फिल्म को और रोमांचक बना दिया है।

    तमिल फिल्म की रीमेक है Baby John

    ‘बेबी जॉन‘ एक मसाला एक्शन फिल्म है और यह अटली की 2016 की तमिल हिट ‘थेरी’ का आधिकारिक रीमेक है। हाल ही में बेबी जॉन के टीजर को ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने पेश किया गया था।

    पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहें हैं वरुण धवन

    टीजर की शुरुआत एक छोटी बच्ची की दिलचस्प कहानी से होती है, जो बताती है कि कैसे एक छोटी सी चींटी एक हाथी पर विजय प्राप्त कर सकती है। टीजर के शुरुआत में वरुण धवन का फेस रिवील नहीं किया गया है। टीजर में Varun Dhawan अलग-अलग लुक्स में नजर आते हैं।

    टीजर में Varun Dhawan एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि वरुण धवन एक पिता का किरदार भी निभा रहे हैं। टीजर देख कर लगता है कि फिल्म में वरुण धवन दो अलग-अलग जिंदगियां जी रहें हैं।

    Christmas पर रिलीज होगा Baby John

    इस फिल्म में Varun Dhawan के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और बॉलीवुड सुपर स्टार जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता प्रिया अटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को एस. थमन ने संगीत दिया है।

    करण जौहर ने की टीजर की तारीफ

    फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी ‘बेबी जॉन’ के टीजर की प्रशंसा की है और इसे “क्रिसमस ब्लॉकबस्टर” करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं बेबी जॉन के टीजर को देखकर बहुत प्रभावित हूं। यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने वाली है।” इस क्रिसमस, ‘बेबी जॉन’ दर्शकों के लिए सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी। जिसे देखने के लिए सभी बेताब हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36