बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की आगामी फिल्म बेबी जॉन (Baby John) का टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।
हाल ही में इस फिल्म में जैकी श्रॉफ का पहला लुक भी जारी किया गया था। अब निर्माताओं ने उनके किरदार बब्बर शेर का टीजर रिलीज किया है। टीजर की शुरुआत में जैकी श्रॉफ के गरजने की आवाज सुनाई देती है।
टीजर में दिखता है कि जैकी श्रॉफ जेल में बंद हैं। जेल में उन्हें कुछ कैदी जान से मारने की कोशिश करता है लेकिन जैकी श्रॉफ सभी कैदियों को मार डालते हैं। इसके बाद के सीन में देखा जा सकता है कि सभी कैदी जैकी श्रॉफ का स्वागत मशाल लहराते हुए करते हैं।
Baby John के टीजर में देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ एक मुक्का मारकर शीशा तोड़ देते हैं। टीजर एक चौंकाने वाले सीन पर समाप्त होता है जहां जैकी श्रॉफ एक आदमी पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए दिखते हैं।
वरुण धवन ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाइए जिसे आपने कभी नहीं देखा। बेबी जॉन की बुराई। #बब्बरशेर आपके लिए आ रहा है।”
शुक्रवार को, निर्माताओं ने जैकी श्रॉफ ने Baby John का एक पोस्टर जारी किया था। मोनोक्रोम पोस्टर में उनके चेहरे का आधा हिस्सा सिगार पीते हुए दिखाया गया है। जैकी श्रॉफ ने भी पोस्टर को एक कैप्शन के साथ साझा किया था। कैप्शन में लिखा हुआ था, “कुछ बड़ा आने वाला है… अंतिम खुलासे के लिए बने रहें!”
बेबी जॉन फिल्म को कलीस द्वारा निर्देशित किया गया हैं। बेबी जॉन से कीरथि सुरेश बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा और राजपाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।
फिल्म में संगीतकार एस. थमन ने संगीत दिया हैं। बता दें कि यह फिल्म तमिल फिल्म थेरी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। थेरी में थलापति विजय और सामंथा प्रभु ने अभिनय किया था।
बेबी जॉन (Baby John) फिल्म की कहानी एक पूर्व पुलिसकर्मी के इर्द गिर्द घूमती है। पुलिसकर्मी अपनी बेटी की रक्षा करने के लिए अपनी मौत का नाटक करता है। बेबी जॉन को जियो स्टूडियोज, सिने1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस के तहत एटली कुमार, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित किया गया है। यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।


