More
    HomeEntertainmentSuswagatam Khushamadeed टीजर हुआ रिलीज

    Suswagatam Khushamadeed टीजर हुआ रिलीज

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की फिल्म Suswagatam Khushamadeed का टीजर 5 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया गया है।

    इस रोमांटिक ड्रामा का पहला लुक 2021 की शुरुआत में सामने आया था। आपको बता दें कि धीरज कुमार ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस साल 22 नवंबर को Suswagatam Khushamadeed को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    पुलकित सम्राट ने Suswagatam Khushamadeed के टीजर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ढेर सारे आभार के साथ Suswagatam Khushamadeed का टीजर प्रस्तुत कर रहा हूं। अमन और नूर की एक प्रेम कहानी से कहीं अधिक है। ट्रेलर जल्द ही आएगा। फिल्म 22 नवंबर को आपके नजदीकी थिएटर में रिलीज होगी।

    टीजर में देखा जा सकता है कि पुलकित सम्राट का किरदार अमन शर्मा दूल्हे की ड्रेस में ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा है। वही इसाबेल कैफ जो इस फिल्म में नूरजहां का किरदार निभा रही हैं, अमन शर्मा की ओर दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि यह दृश्य शाहरुख खान और काजोल की “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” का कॉपी है।

    Suswagatam Khushamadeed के साथ, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में पुलकित के अलावा साहिल वेद, प्रियंका सिंह और मनु ऋषि चड्ढा भी हैं। इसे धीरज कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है।

    बॉलीवुड स्टार पुलकित सम्राट ने हाल ही में कृति खरबंदा के साथ शादी की है। शादी के कारण कपल मीडिया में छाए हुए थें। बता दें कि पुलकित और कृत लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने गुरुग्राम में 15 मार्च, 2024 को सात फेरे लिए। शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद रहे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this