राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा में हुई शर्मनाक घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना इंसानियत के मुँह पर तमाचा है, जहाँ एक महिला को सरेआम घसीटा गया, उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाते हुए हँसी-मजाक किया।
डॉ. यादव (Dr. Kanchana Yadav) ने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता को उजागर करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहाँ भी भाजपा सत्ता में आती है, वहाँ मणिपुर जैसे हालात पैदा हो जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक अकेली घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की गहरी सड़ांध का संकेत है, और सरकार को इस पर जवाबदेही तय करनी चाहिए।


